पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स संस्करण एक के प्रसार एवं दो के क्रियान्वयन हेतु विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण भदपुरा में संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भदपुरा , पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स संस्करण एक के प्रसार एवं दो के क्रियान्वयन हेतु विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण ब्लाक सभागार भदपुरा में खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ओमप्रकाश द्वारा प्रशिक्षण का उद्देश्य और महत्व पर चर्चा की। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा सतत् विकास लक्ष्य एवं सतत् विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण पर पीपीटी आदि द्वारा चर्चा करते हुए सतत विकास लक्ष्य के 17 गोल पर ग्राम पंचायत की भूमिका एवं गतिविधियों पर चर्चा की। मास्टर ट्रेनर सोनल तोमर, अदिति रस्तोगी, अमरीश सिंह पटेल ने सतत विकास लक्ष्य एवं उसके स्थानीयकरण पर चर्चा करते हुए नौ थीम गरीबी मुक्त एवं आजीविका उन्नत गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जल युक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित एवं न्याय संगत गांव, सुशासन वाला गांव, महिला हितैषी गांव के विजन, थीम संबंधित स्थानीय लक्ष्य एवं टारगेट पर चर्चा कर समझाया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा अदिति रस्तोगी एवं सोनल तोमर के सहयोग से पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स के प्रथम संस्करण के प्रसार और द्वितीय संस्करण के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए प्रोजेक्टर से ऑनलाइन विभागीय प्रपत्र के प्रश्नों पर चर्चा कर भरना सिखाया। विकास खंड की प्रत्येक थीम पर सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत की जानकारी आनलाइन दी। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि रामप्रताप, प्रधान भूपेंद्र गंगवार, उमेश चन्द्र, गंगा राम, सतेंद्र मोहन, एडीओ आईएसबी भगवान स्वरूप, ग्राम पंचायत सचिव अमित कुमार, नरेश पाल सागर, पुष्पेन्द्र सिंह, संगीता देवी, विशाल दीक्षित, पंचायत सहायक आदिल, राहुल, अमित, योगेश पटेल, प्रवीन खंड प्रेरक संजीव कुमार, अनिल कुमार, आंगनबाड़ी नीरज देवी, पूनम शर्मा, राजस्व विभाग से महेंद्र कुमार माथुर, मोहम्मद यूसुफ आदि का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत सहायक, विभिन्न सहयोगी विभागों के फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के समापन पर एडीओ पंचायत रवि कांत यादव ने राज्य प्रशिक्षक, मास्टर ट्रेनर, ग्राम प्रधान सहित सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेम चंद भाषण प्रतियोगिता में जूनियर में हार्दिक और सीनियर में तनिष्का प्रथम रहीछात्रों को 27000 रू. की बांटी गई प्रेम चंद स्कॉलरशिप

Fri Aug 1 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को सिविल लाइंस में शान्ति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर छात्रों की “प्रेम चंद भाषण प्रतियोगिता हुई जिसमें 20 से ज़्यादा छात्र-छात्राओं ने बड़े ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। […]

You May Like

advertisement