घायलों के उपचार का सारा खर्च वहन करेंगे पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने अस्पताल में घायलों से पूछा कुश्लक्षेम।
पूर्व राज्यमंत्री ने सैनी समाज में श्रद्घालुओं के लिए बने भोजन की गुणवत्ता को किया चैक।
केशव पार्क में निर्धारित शैडयूल के अनुसार 1008 कुंडीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ रहेगा जारी।

कुरुक्षेत्र 22 मार्च : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा है कि सैनी समाज धर्मशाला में शनिवार को सुबह महायज्ञ में शिरकत करने के लिए पहुंचे कुछ लोगों और सुरक्षा कर्मियों के बीच घटित घटना के बाद 2 विद्वानजन घायल हो गए। इन घायलों का उपचार किया जा रहा है और दोनों घायलों का स्वास्थ्य ठीक है। इन दोनों घायल विद्वानजनों के उपचार का सारा खर्च वे स्वयं वहन करेंगे और किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा घायल विद्वानजनों का कुश्लक्षेम पूछने के लिए अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्होंने गोली लगने से घायल विद्वानजन आशीष तिवारी और चोटिल विद्वानजन प्रिंस शुक्ला से बातचीत की और कहा कि उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और सारा खर्च वे वहन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना की जांच पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है और घटना के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ उपचार करने वाले चिकित्सकों से बातचीत की और कहा कि घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं आनी चाहिए और इस विषय को गंभीरता से लेकर दोनों घायलों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाए।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने अस्पताल के बाद सैनी समाज धर्मशाला में श्रद्घालुओं के लिए बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को भी चैक किया। इस दौरान उन्होंने सब्जियों, दाल व अन्य खादय पदार्थों की गुणवत्ता को खाकर चैक किया। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता सही है और खाने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने भोजन बनाने वाले संचालकों को निरंतर भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि केशव पार्क में चल रहे 1008 कुंडीय जन कल्याण शिव शक्ति महायज्ञ अपने निर्धारित शैडयूल के अनुसार जारी रहेगा और रोजाना श्रद्घालु हवन यज्ञ में आहुति डालेेंगे। उन्होंने श्रद्घालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में केशव पार्क में पहुंचे और विश्व कल्याण के लिए हवन यज्ञ में आहुति डाले।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा और संस्कार देकर विद्यार्थियों को एक अच्छा नागरिक बनाने का होना चाहिए लक्ष्य : सुरजीत कौर

Sun Mar 23 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिक उत्सव नवरस का किया शुभारंभ,शैक्षणिक, खेल कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित।उम्दा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल का वार्षिक उत्सव बना रहेगा […]

You May Like

Breaking News

advertisement