Uncategorized

लालकुआं प्रदेश की धामी सरकार के चार साल का कार्यालय पूरा होने पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने गिनाई धामी सरकार की उपलब्धियां

लालकुआं प्रदेश की धामी सरकार के चार साल का कार्यालय पूरा होने पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने गिनाई धामी सरकार की उपलब्धियां।
ज़फर अंसारी
उन्होंने दावा किया कि सरकार ने इन चार सालों में प्रदेश में कई एतिहासिक कार्य किए।
यहाँ अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने धामी सरकार के 4 साल के कार्यालय को बेहद शानदार और बेमिसाल बताया। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास तेजी से हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी परियोजनाओं में शामिल जमरानी बांध के निर्माण की शुरुआत होना एक एतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इस बांध के निर्माण से कुमाऊँ को तो फायदा होगा साथ ही उत्तर प्रदेश के रामपुर, बरेली, पिलीभीत, जैसे जिलों को भी लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के कर्णप्रयाग रेल मार्ग, पहाड़ों में हेली सेवा, सड़क कनेक्टिविटी जैसे कई अहम कर्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने 4 साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश की जनता से किए गए वादों को पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जाने से पहले प्रदेश की जनता से UCC लाने का वादा किया था। जिसको पूरा भी किया गया है। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार दिया गया।तथा नकल माफिया के खिलाफ सख्त नकल विरोधी कानूनी लाया गया। चाल साल में 40 हज़ार युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। जोकि आगे भी जारी रहेगा।
इसके अलावा धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगारोधी कानून लागू कर सुशासन को मजबूत किया है। इसके साथ ही लैड जिहाद, लव जिहाद, अवैध मदरसों और अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही और मजबूत भू -कानून लागू कर उत्तराखण्ड के मूल स्वरूप की रक्षा की गई है। वही सरकार ने जीरो टॉलरेंस की निति अपनाते हुए भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजकर सख्त संदेश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए सड़क, रेल, और रोपवे परियोजनाओं में इकोलॉजी, इकाॅनमी और टेक्नोलॉजी का समन्वय स्थापित किया गया है। वही विकास के लक्ष्यों को पूरा करते हुए उत्तराखण्ड देश का अग्रणी राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 4 बर्ष के कार्यकाल के अंतराल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार उत्तराखण्ड आए हैं। जिन्होंने प्रदेश को कई बड़ी सौगात दी है।
वही आगे कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही आज चार धाम यात्रा बड़े स्तर पर संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब जब उत्तराखण्ड आए तो प्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने विकास की लिस्ट बहुत बड़ी है उन्होंने प्रदेश सरकार के चार पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए कहा इसी चार को यादगार को बनाने के लिए आगामी 21 मार्च को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी आ रहे हैं जो प्रदेश के खुशी की बात है उन्होंने सभी लोगों से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel