मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बरेली में महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नारी शक्ति समाज की सशक्त पहचान है। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद बरेली में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से महिला पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मैदान से बाइक रैली को अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन रमित शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों तक महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश पहुंचाया गया। रैली में महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, समाजसेवी तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (नगर ) मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चन्द्र मिश्र,अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात )अकमल खान , सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी (लाइन्स) शिवम आशुतोष (नगर प्रथम), क्षेत्राधिकारी (नगर तृतीय) पंकज श्रीवास्तव एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना दहिया द्वारा भी सक्रिय सहभागिता की गई।
रैली का उद्देश्य आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईद के मौके पर सलोन ईदगाह पहुंचकर नमाज़ अदा करने वाले सभी रोज़ेदारों से की मुलाकात

Sun Mar 22 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूतईद के मौके पर सलोन_ईदगाह पहुंचकर नमाज़ अदा करने वाले सभी रोज़ेदारों से मुलाकात कर दिल को अपार खुशी और सुकून मिला। इस मुबारक अवसर पर सभी को ईद की दिली मुबारकबाद दी और अमन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ की।ईद का यह पावन त्योहार हमें आपसी […]

You May Like

advertisement