नरौली चौराहे को वंदे मातरम चौराहा घोषित करने को लेकर सौंपा ज्ञापन

Oplus_131072

जनपद आजमगढ़ के नरौली चौराहे को वंदे मातरम चौराहा घोषित करने के संबंध में आज विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य माननीय भिखारी प्रजापति के निर्देश पर आज आजमगढ़ जनपद में वंदे मातरम गीत की 151 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में एवं भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जी की 95वी शहादत दिवस पर पूरे उत्तर प्रदेश में विश्व हिंदू महासंघ हर जनपद की एक चौराहे को वंदे मातरम चौराहा घोषित करवाने के लिए विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने जनपद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का कार्य किया है आज इसी क्रम में विश्व हिंदू महासंघ आजमगढ़ की इकाई को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ जिला अध्यक्ष मनोज मौर्य के नेतृत्व में आजमगढ़ जनपद के नरौली चौराहे को वंदे मातरम चौराहा घोषित करने के लिए जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया वहीं विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने इसका समर्थन किया विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर चौहान जी ने कलेक्ट में विश्व हिंदू महासंघ के साथ कदम से कदम मिलाकर नरौली चौराहे को वंदे मातरम चौराहा का दर्जा दिलवाने के लिए अपने संगठन के लेटर पैड पर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा और उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का हम सम्मान करते हैं तथा सभी हिंदू धर्म सनातन का प्रचार प्रसार करता है हम सभी सनातनी इस प्रस्ताव का सम्मान करते हैंज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विष्णु कांत चौबे प्रदेश महामंत्री विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह तथा श्याम सुंदर चौहान जी विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री एवं विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी भीम सिंह जिला संयोजक मनोज सेठ पंकज सिंह दुर्गेश मोदनवाल तथा आजमगढ़ के जिला उपाध्यक्ष सौरव उपाध्याय ,आजमगढ़ के जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह ,मऊ जनपद के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह विकी, तथा आजमगढ़ के मुबारकपुर नगर अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ,मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद नगर अध्यक्ष बृजेश सोनकर, आजमगढ़ के जिला मंत्री पवन सिंह, सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित थे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करुणा निधान सांवरा रखता मेरी हर खबर, हर पल सहारा राम का

Tue Mar 24 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : महामाई के पावन चैत्र नवरात्र और हिंदू नव संवत्सर के पांचवें दिन स्थानीय श्री हरमिलाप शिव शक्ति मन्दिर जनकपुरी के वार्षिकोत्सव में वृंदावन रमन रेती से पधारे कथा व्यास श्रद्धेय मधुर कृष्ण शास्त्री जी द्वारा 9 दिवसीय पावन श्री राम कथा का सत्र […]

You May Like

advertisement