सुविवि में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

सुविवि में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित,
श्यामा प्रसाद मुखर्जी इन्नोवेशन एंड इक्यूवेशन फाउंडेशन के तत्वाधान में वृहद कार्यक्रम आयोजित.,
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के तत्वावधान में उद्यमशीलता के क्षेत्र में नवयुवकों को आकर्षित करने के लिए विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निर्देश के क्रम तथा कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों के प्राचार्य को आज 24 मार्च 2026 को विश्वविद्यालय में गठित श्यामा प्रसाद मुखर्जी इन्नोवेशन एंड इक्यूवेशन फाउंडेशन के तत्वाधान में एक वृहद ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में उधमशीलता के प्रति आकर्षित करना तथा राष्ट्रहित में स्टार्टअप को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम के शिल्पी प्रोफेसर संजीव कुमार के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं के स्टार्टअप हित को देखते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी इन्नोवेशन एंड इक्यूवेशन फाउंडेशन का गठन किया गया है उक्त फाउंडेशन के बैनर तले एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम विश्वविद्यालय परिसर के फैसिलिटी सेंटर में आज दिनांक 24 मार्च 2026 को अपराह्न 12:30 बजे आयोजित किया जाना है विश्वविद्यालय के सहायक कुल सचिव के निर्देशन में इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शासकीय व राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य अथवा प्रतिनिधि वृहद स्तर पर सहभाग करेंगे। संबंधित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं प्राचार्य उद्यमशीलता क्षेत्र में उत्सुक छात्र-छात्राओं को लेकर समय से विश्वविद्यालय में स्थित न्यू फैसिलिटी सेंटर में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभाग करेगें। जिससे उद्योग के क्षेत्र में उत्सुक छात्र छात्राओं को उचित मार्गदर्शन उद्योग विशेषज्ञों के माध्यम से किया जा सके। कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने एक अनौपचारिक बातचीत में बताया कि इस फाउंडेशन का मुख्य उधमशीलता में इच्छुक छात्र छात्राओं को उचित मंच प्रदान करना है । भारत सरकार व प्रदेश सरकार उद्यमिता नवाचार और छोटे व्यवसायियों को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप इंडिया के अलावा कई योजनाएं चल रही है इस परिप्रेक्ष्य में विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के कुशल निर्देशन में विश्वविद्यालय में भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर इनोवेशन फाउंडेशन का गठन करके नवाचार हेतु छात्र-छात्राओं को एक बेहतर मंच प्रदान करने का छोटा सा प्रयास है जिसमें राजकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य को भी निर्देशित कर दिया गया है। उक्त फाउंडेशन के माध्यम से इच्छुक छात्र-छात्राऐ वित्तीय एवं ऋण सहायता योजनाओं का भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। पीएम मुद्रा योजना की भी विस्तृत जानकारी कल के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में दी जाएगी।
सभी प्राचार्यो को निर्देशित किया जाता है कि उद्यमशीलता के क्षेत्र में इच्छुक छात्र-छात्राओं को लेकर ओरिएंटेशन प्रोग्राम में सहभाग करने का प्रयास करें।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ मो.नं. 94 5244 5878



