सुविवि में तीन दिवसीय खेल उमंग का आज होगा विधिवत आगाज

सुविवि में तीन दिवसीय खेल उमंग का आज होगा विधिवत आगाज,
खेल मंत्री के साथ अन्य खेल दिग्गजों का परिसर में होगा जमावड़ा,
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से तथा कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय परिसर में आज तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का विधिवत आगाज खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी के कर कमलों से दिनांक 16 मार्च 2026 को सुबह 9:00 बजे होगा।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि परिसर में खेल उमंग कार्यक्रम के लिए तैयारी लगभग मुकम्मल कर दी गई है, द्वितीय शनिवार एवं रविवार के दिन अवकाश के बावजूद खेल उमंग समिति के सभी सदस्य कुलपति जी के निर्देशन और प्रो. प्रशांत राय के संयोजकतत्व में परिसर के कुल सचिव, सहायक कुलसचिव एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी आदि के सहयोग से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुलपति प्रो. संजीव कुमार स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर जहां कमियां है वहां उचित मार्गदर्शन देकर व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दे रहे हैं। प्रतिभागी खिलाड़ियों को कोई असुविधा न हो इसलिए उद्घाटन सत्र को सीमित कर दिया गया है, मा. कुलपति जी का स्पष्ट निर्देश है कि खेल उमंग पूरी तरह खिलाड़ियों के लिए समर्पित है, उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कार्यक्रम सुचार रूप से समयबद्ध संपन्न हो, इसलिए सारी सूचना को पहले प्रसारित कर दी गयी है।
आज दिनांक 16 मार्च 2026 को उद्घाटन सत्र के उपरांत पुरुष कबड्डी, बास्केटबॉल, खो खो, हैंडबॉल, 100 मीटर 200 मीटर रिले रेस, के टेबल टेनिस, शॉट-पुट, की प्रतियोगिता संपन्न होगी जिसके लिए कोऑर्डिनेटर और सह- कोऑर्डिनेटर की भी नियुक्ति कर दी गई है। कुलपति जी के निर्देश पर प्रतियोगिता में गर्मी को देखते हुए प्रतिभागियों के हित में खेल का आयोजन दिनांक 16 मार्च यानी आज 9:00 बजे से 1:30 बजे तक बाकी दिनांक 17 व 18 मार्च का आयोजन सुबह 8:00 बजे से 1:30 बजे तक कराया जाना सुनिश्चित हुआ है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त कोच एवं महाविद्यालय विश्वविद्यालय के प्रभारियों से अनुरोध है कि खेल का समय, स्थान और तिथि स्पष्ट रूप से परिसर में चस्पा कर दिया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसे बेहतर तरीके से प्रसारित किया जाए। पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के माध्यम से आप सभी प्रतिभागियों एवं प्रभारी को उपलब्ध कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर में जगह-जगह खेल प्रतियोगिता की समय सारणी कोऑर्डिनेटर सह-कोऑर्डिनेटर और परिसर के अन्य प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट रूप से चिन्हित कर दिए गए हैं। विशेष परिस्थिति में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के प्रभारीगण संयोजक प्रो. प्रशांत राय एवं सह संयोजक प्रो. अमरजीत से संपर्क साध सकते हैं।
कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने यह भी निर्देश जारी किया है कि सभी समितियां अपने दायित्व का कुशल निर्वहन करें, खिलाड़ियों को चोट लगने की स्थिति में प्राथमिक उपचार की मुकम्मल व्यवस्था कर ली जाए, इसके लिए जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी से भी पत्राचार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में युवा तरंग के उपरांत खेल उमंग का मुख्य उद्देश्य ऊर्जावान छात्र-छात्राओं को उचित मंच प्रदान करना है आने वाला कल इन नवयुवकों का है, वे स्वस्थ रहेंगे तथा तनाव मुक्त रहेंगे तो पठन-पाठन और बेहतर तरीके से कर सकेंगे। माननीया राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से विश्वविद्यालय में यह तीन दिवसीय खेल उमंग कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा. खेल मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव का आगमन आज विश्वविद्यालय परिसर में हो रहा है, प्रतिभागी पूरे मनोयोग से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगें ऐसा हमारा विश्वास है। समय-समय पर विश्वविद्यालय इन प्रतिभागियों को उचित मंच प्रदान करने का यथासंभव प्रयास करेगा।
खेल उमंग कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने एवं उद्घाटन सत्र शानदार तरीके से संपन्न हो इसके लिए विश्वविद्यालय की पूरी टीम तथा कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र सहायक कुलसचिव डॉ. महेश श्रीवास्तव संयोजक एवं सहसंयोजक के सहयोग से कार्यक्रम को अंतिम रूप दे चुके हैं, अब मुख्य अतिथि आदि के साथ-साथ प्रतिभागियों की प्रतिभा प्रदर्शन का इंतजार है।
डॉ.प्रवेश कुमार सिंह
मीडिय प्रभारी महाराजा सुहेलदेव वि. वि. आजमगढ़ मो.नं. 9452 44 5878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन्फ्लुवेरा अवॉर्ड्स नाइट एवं सम्मान समारोह का आयोजन

Sun Mar 15 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन्फ्लुवेरा अवॉर्ड्स नाइट एवं सम्मान समारोह का आयोजन* रायबरेली 14 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरेक्ट क्लब रायबरेली इलाइट एवं शुक्ला विकास खादी ग्रामोद्योग संस्था द्वारा शहर के एक होटल में इन्फ्लुवेरा अवॉर्ड्स नाइट का भव्य रूप से आयोजन […]

You May Like

Breaking News

advertisement