देहरादून: डीएम लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी, जनमानस की समस्या का टाइम बाउंड समाधान

देहरादून: डीएम लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी, जनमानस की समस्या का टाइम बाउंड समाधान,

सागर मलिक

डीएम लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी; जनमन की समस्या का टाइम बाउंड समाधान*

सशक्त प्रशासन, त्वरित प्रभावी निर्णय डीएम सविन की कार्यशैली में है शामिल;

जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत संख्या 52 / 28-04-2025 का 3 दिन के भीतर प्रभावी निस्तारण,

सीवर लाईन चोक एवं सीवर मेनहोल चैम्बर कवर सड़क तल से नीचे होने के सम्बन्ध में थी शिकायत*

देहरादून , जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा जनमानस की शिकायत के निस्तारण हेतु एवं शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट में स्थापित किए गए लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिससे जनमानस की शिकायतों का टाइम बाउंड निस्तारण में सहायता प्राप्त हो रही है तथा विभागीय अधिकारियों की जनमन के प्रति भी जवाबदेही बढ़ गई है,

जिलाधिकारी सविन बंसल की सशक्त प्रशासन, त्वरित प्रभावी कार्यशैली के चलते जहां जनमानस की शिकायतों का तुरंत समाधान हो रहा है वही विकास योजनाएं भी धरातल पर मूर्तरूप ले रही हैं।

जनता दर्शन कार्यक्रम में 28 अप्रैल को अपनी शिकायत लेकर आए शिकायतकर्ता देवेन्द्र कुमार ठुकराल, निवासी-34-C, खुड़बुड़ा मौहल्ला, देहरादून सीवरेज लाइन संबंधी शिकायत का 1 मई को जलसंस्थान द्वारा निस्तारण कर दिया गया है।
शिकायतकर्ता द्वारा जनता दर्शन में सीवर लाईन चोक एवं सीवर मेनहोल चैम्बर कवर सड़क तल से नीचे होने के सम्बन्ध में शिकायत की गई थी,

क्षेत्रीय सहायक अभियन्ता द्वारा शिकायत पर की गई कार्रवाई के संबंध में दी गयी आख्या में अवगत कराया कि, 01.05.2025 को चोक सीवर लाईन को खोलने के साथ-साथ सड़क तल से नीचे दबे मेनहोल चैम्बर कवर को रेजिंग कर दिया गया है। वर्तमान में उक्त स्थल पर विभागीय सीवर लाईन सुचारू रूप से कार्य कर रही है, जिसकी पुष्टि शिकायतकर्ता द्वारा 02.05.2025 को दूरभाष के माध्यम से कर दी गई है,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मौसी के साथ बाजार आया नाबालिग बच्चा हुआ लापता, तलाश के बाद बच्चे को उसके पिता से मिलवाया

Thu May 8 , 2025
मौसी के साथ बाजार आया नाबालिग बच्चा हुआ लापता, तलाश के बाद बच्चे को उसके पिता से मिलवाया दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में परिवार के साथ हल्द्वानी से रिश्तेदार मामा के घर लोधी नगर फतेहगंज पश्चिमी में आया एक अंजान बच्चा । जोकि अपनी मौसी के […]

You May Like

advertisement