एडीएम की अध्यक्षता में शिविर आयोजित, 2000 से अधिक मामलों का निस्तारण

एडीएम की अध्यक्षता में शिविर आयोजित, 2000 से अधिक मामलों का निस्तारण

रिपोर्टर :जफर अंसारी
स्थान : हल्द्वानी

एंकर : हल्द्वानी आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नगर निगम सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में नगर निकायों से संबंधित नामांतरण, राजस्व वाद तथा भवन नक्शों से जुड़े मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।इस दौरान राजस्व विभाग, नगर निगम और प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे और विभिन्न मामलों की सुनवाई कर उनका समाधान किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा, जिससे उन्हें अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां उन्हें त्वरित राहत मिली।अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत 2000 से अधिक मामलों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वंदे मातरम् से होगी कुवि के 35वें दीक्षांत समारोह की शुरुआतः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Thu Mar 26 , 2026
30 मार्च पंजीकरण की अंतिम तिथि, लगभग 3000 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी डिग्रियां। थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 25 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 35वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में बुधवार को सीनेट हॉल में दीक्षांत समारोह […]

You May Like

advertisement