भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारीयों ने बिजली बिल की समस्या का समाधान करने को दिया ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारीयों ने बिजली बिल की समस्या का समाधान करने को दिया ज्ञापन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मीरगंज, शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारीयों ने मीरगंज बिजली पावर हाउस पहुंचकर किसानों गलत बिल बनाकर भेजने एवं बिजली बिल का समाधान एवं संशोधन न करने पर नाराजगी व्यक्ति की। मंडल उपाध्यक्ष इमरान अली खान ने बताया कि मीरगंज बिजली विभाग की तरफ से किसानों के गलत बिल बनाकर भेज दिए गए। जब किसान बिजली बिल को ठीक करने एवं संशोधन करने के लिए जाते हैं वहां बैठे बिजली विभाग के कर्मचारी कोई बात सुनने को तैयार नहीं और किसानों को कोई ना कोई बहाना बनाकर उन्हें वापस कर देते हैं। जिसमें किसानों का बिल जमा नहीं हो पा रहा है। जिससे किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्ट अधिकारी बैठे हुए हैं, मंडल उपाध्यक्ष इमरान अली खान ने बताया कि हमने बिजली विभाग के एसडीओ से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन देकर नरखेड़ गोटिया निवासी रब्बानी पुत्र छिददन एवं अन्य किसानों का बिजली बिल ठीक कर बिल जमा करने की बात कही है। एसडीओ ने किसानों बिजली बिल ठीक करने का आश्वासन दिया। बरेली मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने बताया कि अगर बिजली विभाग के कर्मचारीयों एवं अधिकारियों ने किसानों के बिजली बिल अगर 2 दिन में ठीक नहीं किये तो 2 दिन बाद बिजली घर पर एक बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। और भ्रष्ट अधिकारियों के दिमाग सही करने का काम किया जाएगा।ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी, मंडल उपाध्यक्ष इमरान अली खान, युवा मंडल उपाध्यक्ष रेहान, मीरगंज तहसील अध्यक्ष ठाकुर राजन सिंह, जिला उपाध्यक्ष फाजिल खान, रियाज खान, आमिर खान आदि लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद्य विभाग की टीम ने 14 नमूने संग्रहित कर जॉच हेतु प्रयोगशाला में भेजा

Sat Sep 20 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत खाद्य विभाग की टीम ने 14 नमूने संग्रहित कर जॉच हेतु प्रयोगशाला में भेजा रायबरेली, 19 सितम्बर 2024          जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आगामी नवरात्रि व दशहरा पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद में खाद्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement