नवनिर्माण के 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी में एक दिवसीय जागरूकता शिविर एवं निःशुल्क टूल-किट्स वितरण कार्यक्रम संपन्न

_लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत
नवनिर्माण के 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी में एक दिवसीय जागरूकता शिविर एवं निःशुल्क टूल-किट्स वितरण कार्यक्रम संपन्न_

रायबरेलीः- 25 मार्च 2026
          उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आर०डी०ए० के सामुदायिक केंद्र, रतापुर में 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आज मा० विधायक सलोन अशोक कुमार द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा उ०प्र० माटीकला बोर्ड के एक दिवसीय जागरूकता शिविर एवं निःशुल्क टूल-किट्स वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माटीकला टूल-किट्स वितरण योजनान्तर्गत 43 लाभार्थियों को निःशुल्क टूल किट एवं उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के 05 लाभार्थियों डमी चेक एवं माटीकला उद्योग को प्रोत्साहित करने वाले जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के 30 ग्राम प्रधानों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
          इस अवसर पर मा0 विधायक सलोन ने अपने उद्बोधन में कहा कि उ0प्र0 सरकार के कार्यकाल के 09 वर्ष पूर्ण होने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुचाना व समाज के अन्तिम व्यक्ति तक उन योजनाओं का लाभ पहुचाना जिससे कि कोई भी पात्र लाभ से वंचित न रहें।
          उन्होंने कहा कि ग्रामीण औद्योगीकरण के क्षेत्र में उ0प्र0 खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड व उ0प्र0 माटीकला बोर्ड की अहम भूमिका है, इसका सीधा सम्बन्ध ग्रामीण अर्थव्यवस्था व उनके उत्थान के लिए है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोग जिनका परम्परागत व्यवस्था है, उनको उस व्यवसाय से जोड़कर समृद्ध बनाने के लिए कार्य कर रही है। लोगों को परंपरागत व्यवसाय करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान कर दक्ष बनाया जा रहा है, उनके प्रोडक्ट को मार्केट उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके व उनके प्रोडक्ट को पहचान मिल सके। ऐसे बहुत सी योजनाएं सरकार की संचालित है, जनसामान्य उन योजनाओं की जानकारी ले व उसका लाभ उठायें।
          कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष कुमार गौतम ने खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
          मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।
         कार्यक्रम में सतीश प्रजापति, अवधेश प्रजापति, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, डीडीएम नबार्ड रवि सिंह, एलडीएम रूपेश दुबे सहित सम्बन्धित अधिकारी व लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 की बैठक सम्पन्न

Thu Mar 26 , 2026
_लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 की बैठक सम्पन्न_ रायबरेलीः- 25 मार्च 2026सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), रायबरेली अरविन्द कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, रायबरेली परिसर में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के सम्बन्ध में परिवहन विभाग एवं उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम, रायबरेली […]

You May Like

Breaking News

advertisement