राष्ट्रीय एकता दिवस हमारे राष्ट्र की आत्मा को करता है सशक्त : डा. नरेंद्र सिंह

जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 31 अक्टूबर : जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमारे राष्ट्र की आत्मा को सशक्त करने का दिन है। आज हम सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती मना रहे हैं। लौह पुरुष पटेल ने जिस संकल्प, साहस और दूर दृष्टि से भारत को एक सूत्र में पिरोया, वह आज भी प्रेरणा स्रोत है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलवाई। उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को सच्चे अर्थों में ‘भारत की एकता का निर्माता’ कहा जा सकता है। आजादी के बाद गृह मंत्री रहते हुए उन्होंने 562 रियासतों का विलय कर अखण्ड भारत का निर्माण किया। उनके प्रयासों से आज का भारत मजबूत और एकजुट है। उनके जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि देश की एकता सर्वोपरि है।
इस मौके पर एआईपीआरओ केदार शर्मा, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, आईसीए मीना कुमारी, लेखाकार पंकज धीमान, डीआई विजय कुमार, विक्रम सैनी, अंकुर राणा, कर्मबीर सिंह, दीप्ति चौधरी, राजकुमार शर्मा, साक्षी, प्रदीप, पार्थ, करीति, सुगम, संगीता, प्रीति, तनिश सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देव प्रबोधिनी एकादशी से शुभ और मांगलिक कार्य शुरू होते है : आचार्य डॉ. मिश्रा

Fri Oct 31 , 2025
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली (कुरुक्षेत्र) के पीठाधीश ज्योतिष आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि कार्तिक महीने के शुक्लपक्ष की एकादशी को हरि प्रबोधिनी एकादशी और देव उत्थानी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार आषाढ महीने […]

You May Like

advertisement