विद्युत विभाग ने निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध  

आलापुर (अंबेडकरनगर)| विद्युत वितरण खंड आलापुर डिवीजन में केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य विद्युत परिषद अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सभी अवर अभियंताओं एवं प्रोन्नत अभियंताओं ने निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।
मालूम हो केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल निगम के लिए सलाहकार नियुक्त करने के विरोध में 15 जनवरी से सभी जूनियर इंजीनियर एवं प्रोन्नत अभियंता काली पट्टी बांधकर कर अपने अपने कार्यस्थल पर कार्य कर रहे हैं। विद्युत वितरण खंड आलापुर डिवीजन के सभी अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंताओं ने केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य विद्युत परिषद अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर अपने-अपने कार्य स्थल पर कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य विद्युत परिषद अवधेश कुमार यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल का निजीकरण करने के लिए ट्रांसजेशन कंसलटेंट की नियुक्ति हेतु प्रकाशित निविदा से प्रदेश भर के जूनियर इंजीनियर्स एवं प्रोन्नत अभियंता इंजीनियर में भारी रोष व्याप्त है। निजीकरण विभाग एवं जनता दोनों के हित में नहीं है एक तरफ कार्मिकों की सेवा शर्तें प्रभावित होंगी वहीं उपभोक्ता सेवा भी बुरी तरह प्रभावित होंगी ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा 02 पुलिस कर्मियों के विरूद्ध गम्भीर आरोप संज्ञान में आने पर किया गया निलम्बित

Fri Jan 17 , 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा 02 पुलिस कर्मियों के विरूद्ध गम्भीर आरोप संज्ञान में आने पर किया गया निलम्बित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपनिरीक्षक आदित्य सिंह पीएनओ-132280279 व आरक्षी 286 सचिन धामा पीएनओ 182124668 नियुक्ति थाना हाफिजगंज जनपद बरेली* को गोपनीय हेल्पलाईन नम्बर पर […]

You May Like

advertisement