Uncategorized

आधुनिक पशुपालन तकनीकों से रूबरू हुए किसान: करनाल में 100 किसानों का शैक्षिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न

हिसार, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 26 मार्च : लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास ), हिसार के कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. गौतम के निर्देशन में हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र, करनाल में लगभग 100 किसानों का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र, करनाल तथा राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की आधुनिक पशुपालन एवं अनुसंधान सुविधाओं का अवलोकन कराया गया। भ्रमण का उद्देश्य किसानों को नवीनतम तकनीकों एवं उन्नत पशुपालन पद्धतियों से अवगत कराना रहा।
यह कार्यक्रम डॉ. सुजॉय खन्ना (विस्तार विशेषज्ञ, लुवास तथा डॉ. जय प्रकाश गोदारा (विस्तार विशेषज्ञ) के समन्वय से आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान किसानों को पशु पोषण, दुग्ध उत्पादन, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन एवं आधुनिक डेयरी तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर डॉ. अनीता गांगुली (क्षेत्रीय निदेशक, हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र, करनाल) ने किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम किसानों को नई तकनीकों को अपनाने हेतु प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. संदीप पोटलिया, डॉ. स्वाति रुहिल तथा डॉ. अंकित कुमार ने भी किसानों को उपयोगी एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में शामिल किसानों ने इस शैक्षिक भ्रमण को अत्यंत लाभकारी बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। अंत में डॉ. सुजॉय खन्ना ने सभी अतिथियों एवं किसानों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel