Uncategorized

अष्टमी नवरात्रि में मां महागौरी का संकीर्तन आयोजित : डॉ.सुरेश मिश्रा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश गर्ग।

कुरुक्षेत्र,26 मार्च : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली (कुरुक्षेत्र) के पीठाधीश ज्योतिष व वास्तु आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि नवरात्रि का पर्व देवी शक्ति मां दुर्गा की उपासना का उत्सव है।
नवरात्र का आठवां दिन होता है मां महागौरी का। गुलाबी वस्त्र पहनकर मां को नारियल का भोग लगाया जाता है। मां दुर्गा अपने भक्तों के सारे दुर्गुणों को दूर कर देती है। सुबह शाम हम सभी को अपने परिवार में भगवान और सदगुरु की आरती सपरिवार करनी चाहिए। जिससे घर में सकारात्मक वातावरण होता है।
श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली के पुजारी पण्डित राहुल मिश्रा ने वैदिक मन्त्रों के साथ माँ दुर्गा का विशेष पूजा और अर्चना मुख्य यजमान सुमित्रा पाहवा, रामकमल पाहवा के परिवार सहित करवाया गया। ट्वीटर के माध्यम से समर्थगुरू धारा, मुरथल, हरियाणा के संस्थापक आदरणीय समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने बताया कि भगवान राम विष्णु के अवतार हैं। वे सनातन धर्म एवं सनातन संस्कृति के आधार हैं। वे सत्यम् शिवम् सुन्दरम् के त्रिवेणी हैं। वे युग पुरुष हैं जिन्होंने त्रेतायुग में आसुरी शक्तियों को परास्त कर सत्धर्म की स्थापना की।
है ब्रह्म प्रेममय निरंकार, हर पल हर क्षण कर यह विचार।
जब भी अवसर हो सुमिरन कर,बाकी जो करते हो असार।
बस ख्याल निरंतर प्रेम रहे, काहे पूजा व्रत नेम करे। अथ प्रेमं शरणं गच्छामि, गोविन्दं शरणं गच्छामि।
समस्त विश्व कल्याण हेतु माँ दुर्गा का संकीर्तन व श्री दुर्गा चालीसा का पाठ भक्त सुशील तलवाड़, आशा कवात्रा,
बिमला मिश्रा, सरोज शर्मा, सुरेन्द्र कौर, ऊषा शर्मा, निशा अरोड़ा, कोमल मेहरा, सोनिया मिश्रा, निर्मला, साक्षी व शिमला धीमान और छोटे छोटे बच्चो के साथ सभी भक्तों ने भक्ति पूर्ण किया। कीर्तन के पश्चात् मां दुर्गा की आरती श्रद्धा और भक्ति पूर्वक की गयी और प्रसाद वितरण हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel