अष्टमी नवरात्रि में मां महागौरी का संकीर्तन आयोजित : डॉ.सुरेश मिश्रा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश गर्ग।

कुरुक्षेत्र,26 मार्च : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली (कुरुक्षेत्र) के पीठाधीश ज्योतिष व वास्तु आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि नवरात्रि का पर्व देवी शक्ति मां दुर्गा की उपासना का उत्सव है।
नवरात्र का आठवां दिन होता है मां महागौरी का। गुलाबी वस्त्र पहनकर मां को नारियल का भोग लगाया जाता है। मां दुर्गा अपने भक्तों के सारे दुर्गुणों को दूर कर देती है। सुबह शाम हम सभी को अपने परिवार में भगवान और सदगुरु की आरती सपरिवार करनी चाहिए। जिससे घर में सकारात्मक वातावरण होता है।
श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली के पुजारी पण्डित राहुल मिश्रा ने वैदिक मन्त्रों के साथ माँ दुर्गा का विशेष पूजा और अर्चना मुख्य यजमान सुमित्रा पाहवा, रामकमल पाहवा के परिवार सहित करवाया गया। ट्वीटर के माध्यम से समर्थगुरू धारा, मुरथल, हरियाणा के संस्थापक आदरणीय समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने बताया कि भगवान राम विष्णु के अवतार हैं। वे सनातन धर्म एवं सनातन संस्कृति के आधार हैं। वे सत्यम् शिवम् सुन्दरम् के त्रिवेणी हैं। वे युग पुरुष हैं जिन्होंने त्रेतायुग में आसुरी शक्तियों को परास्त कर सत्धर्म की स्थापना की।
है ब्रह्म प्रेममय निरंकार, हर पल हर क्षण कर यह विचार।
जब भी अवसर हो सुमिरन कर,बाकी जो करते हो असार।
बस ख्याल निरंतर प्रेम रहे, काहे पूजा व्रत नेम करे। अथ प्रेमं शरणं गच्छामि, गोविन्दं शरणं गच्छामि।
समस्त विश्व कल्याण हेतु माँ दुर्गा का संकीर्तन व श्री दुर्गा चालीसा का पाठ भक्त सुशील तलवाड़, आशा कवात्रा,
बिमला मिश्रा, सरोज शर्मा, सुरेन्द्र कौर, ऊषा शर्मा, निशा अरोड़ा, कोमल मेहरा, सोनिया मिश्रा, निर्मला, साक्षी व शिमला धीमान और छोटे छोटे बच्चो के साथ सभी भक्तों ने भक्ति पूर्ण किया। कीर्तन के पश्चात् मां दुर्गा की आरती श्रद्धा और भक्ति पूर्वक की गयी और प्रसाद वितरण हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में दुर्गाष्टमी पर आयोजित हुआ यज्ञ

Fri Mar 27 , 2026
पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 26 मार्च : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास हिमाद्रि भवन में दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में वैश्विक शांति के निमित्त आहुतियां डाली गईं। मुख्य यजमान के रूप में महिला छात्रावास की वार्डन डॉ. भावना रूपराई ने आहुति […]

You May Like

advertisement