श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में दुर्गाष्टमी पर आयोजित हुआ यज्ञ

पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 26 मार्च : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास हिमाद्रि भवन में दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में वैश्विक शांति के निमित्त आहुतियां डाली गईं। मुख्य यजमान के रूप में महिला छात्रावास की वार्डन डॉ. भावना रूपराई ने आहुति डाली। चीफ वार्डन डॉ. पिंकी शर्मा ने इस अवसर पर सभी को दुर्गा अष्टमी की बधाई दी।उन्होंने कहा कि मां दुर्गा शक्ति का स्रोत हैं और उनसे ही हम सबको शक्ति तथा प्रेरणा प्राप्त होती है। सभी छात्राओं ने भी यज्ञ में आहुति डाली और माँ दुर्गा के निमित्त आराधना की। डीन प्रोफेसर डीवी पाठक, एसवीएसयू सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्राचार्य सतेंद्र सौरोत, डॉ. मोहित श्रीवास्तव, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. अजय, सतीश बुधवार और डॉ. सोनिया शर्मा के अतिरिक्त काफी संख्या में स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहूत डाली और मां दुर्गा का आशीवार्द प्राप्त किया।
यज्ञ में आहुतियां देते एसवीएसयू के शिक्षक, स्टाफ एवं विद्यार्थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद में डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध:एडीएम

Fri Mar 27 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत जनपद में डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध:एडीएम एडीएम व एएसपी ने विभिन्न पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों का किया गया औचक निरीक्षण प्रशासन ने जनपद वासियों से की अपील अफवाहों पर न दे ध्यान, पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक है उपलब्ध उपभोक्ताओं की […]

You May Like

advertisement