सजा दो घर को गुलशन सा मेरे राम आये हैं ,दीप प्रज्ज्वलित कर राम भजन का हुआ शुभारंभ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रोटरी भवन में शुक्रवार को श्रीराम भजन संध्या का आयोजन हुआ।राम के भजनों से वातावरण राममय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना से हुआ। पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने राम के भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। भजन संध्या में बेबी शर्मा ने सजा दो घर को गुलशन सा मेरे राम आएं हैं।अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल का घराना हो प्रकाश सक्सेना ने राम जी की निकली सवारी की सुंदर प्रस्तुति दी तो अरुणा सिन्हा ने भी जो राम गुण गायेगा की जोरदार प्रस्तुति दी।रीता सक्सेना ने “मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम’ सुनाकर सभी का मन मोह लिया।
अयोध्या आये श्रीराम भजन की प्रस्तुति शकुन सक्सेना ने बड़े ही जोरदार ढंग से की तो जहां ले चलोगे वहां मैं चलूंगा सुधीर मोहन का भजन सबको रिझा गया। डा. असित रंजन ने रामजी का भजन प्रस्तुत करके श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।मेरा राम आये हैं सरला चौधरी ने इन्द्र देव त्रिवेदी ने भजन सुनाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। ,जिस पर लिखा का राम का नाम मंजू गुप्ता ने प्रस्तुत किया। ‘सीताराम सीताराम बीती रात अधूरी मेरी आस न होगी’ की जोरदार प्रस्तुति मंजू लता की रही। शोभा सक्सेना और रश्मि सक्सेना ने भी राम भजन की सुंदर प्रस्तुति दी। भजन संध्या का संचालन सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार डा. अरुण कुमार ने व्यक्त किया।प्रमुख रूप से महासचिव प्रदीप माधवार ,बरेली कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो.अजय शर्मा,गंगाराम पाल,मुकेश सक्सेना, जितेन्द्र सक्सेना सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री बांके बिहारी मंदिर, बरेली में धूम धाम के साथ मनाया गया राम जन्मोत्सव

Sat Mar 28 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : राजेन्द्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में आज राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य राम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन एवं […]

You May Like

advertisement