Uncategorized

देश के तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शन और यात्रा करवा रही है प्रदेश सरकार : सुभाष सुधा

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व भाजपा के जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी ने कुरुक्षेत्र के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या के लिए किया रवाना, 32 तीर्थ यात्रियों को अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला की भेंट, तिलक लगाकर पुष्प वर्षा के साथ किया यात्रियों का स्वागत।
4 दिन की यात्रा का सारा खर्च वहन करेगी सरकार।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 28 मार्च : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि देश के तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शन और यात्रा प्रदेश सरकार की तरफ से करवाई जा रही है। यह यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत करवाई गई है। इस योजना के अंतर्गत कुरुक्षेत्र से 32 श्रद्धालु अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए गए हैं। अहम पहलू है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला से अयोध्या के लिए विशेष भारत गौरव ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना किया है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शनिवार को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर बोल रहे थे। इस विशेष ट्रेन का कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी ने स्वागत किया। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी ने हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या के लिए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से भारत गौरव ट्रेन में श्रद्घालुओं को रवाना किया। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेेंद्र सिंह गोल्डी ने सभी तीर्थ यात्रियों को पुष्प गुच्छ भी भेंट किए और मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। कुरुक्षेत्र धर्मनगरी से अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाने वाले 32 यात्रियों का रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र से पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी ने तिलक लगाकर, अंगवस्त्र व रुद्राक्ष माला भेंट कर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सीनियर सिटीजन के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को आरंभ किया है। प्रदेश का कोई 60 आयु वर्ग के ऊपर का नागरिक आवेदन कर सकता है, जिसके परिवार पहचान पत्र में आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम हो। जिला के सभी विधानसभाओं से इस योजना के तहत नागरिकों का अधिक से अधिक आवेदन करवाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा नागरिक भगवान लला का दर्शन कर सकें। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि हमारे देश का सौभाग्य है, जहां के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण करवाया। इस मंदिर के निर्माण के लिए लंबे समय तक इंतजार किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि बुजुर्गों के लिए बहुत ही अच्छी योजना चलाई है। मुख्यमंत्री ने इस यात्रा के साथ सीनियर सिटीजन को बहुत मान-सम्मान दिया है। इस चार दिन की यात्रा के दौरान रहने, खाने-पीने, जाने व वापस आने का पूरा खर्च प्रदेश सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता है। आयोध्या दर्शन करने पर भगवान राम की जुड़ी जानकारी हासिल होती है। आज समाज का हर पिता अपने घर में श्रीराम जैसा बेटा चाहता है। जब हम सभी मिलकर अपने बच्चों को भगवान श्रीराम की दी हुई शिक्षाओं को ग्रहण करवाएंगे तो तब पूरे प्रदेश व देश में और अच्छा माहौल होगा।
इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह, एआईपीआरओ केदार नाथ शर्मा, अधीक्षक हाकम सिंह सैनी, रेलवे स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा, आईआरटीसी से चंडीगढ़ के अधिकारी गौरव शर्मा, अमन सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनू माल्याण, मीडिया प्रभारी ललित माटा, कार्यालय सह प्रभारी सोमपाल राणा, विष्णु दत्त, विजय लक्ष्मी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आयोध्या दर्शन का मिला मौका: अशोक कुमार।
शाहाबाद निवासी अशोक कुमार ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या दर्शन का मौका मिला है। सरकार की इस योजना का बहुत लाभ सीनियर सिटीजन को मिल रहा है। इसके लिए वो प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हैं।
यात्रा पर भेजने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार: कुलदीप सिंह।
गांव बोडला निवासी कुलदीप सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करवाने के लिए चार दिन की यात्रा पर लेकर जाया जा रहा है। वो अपनी पत्नी के साथ इस यात्रा पर जा रही है। इस यात्रा के लिए वो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा का आभार व्यक्त करते हैं।
अयोध्या भ्रमण का मौका देने पर मुख्यमंत्री का जताया धन्यवाद: अजमेर सिंह।
गांव मथाना निवासी अजमेर सिंह ने कहा कि वो सरकार के खर्च पर अयोध्या भ्रमण के लिए स्पेशल ट्रेन यात्रा पर जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सरकार की योजना में ऑनलाइन आवेदन किया था। उनके आवेदन पर उन्हें भेजा जा रहा है, इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel