हल्द्वानी में पानी के संकट को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा गुस्सा, जल संस्थान के दफ्तर में की घेराबंदी

हल्द्वानी में पानी के संकट को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा गुस्सा, जल संस्थान के दफ्तर में की घेराबंदी
रिपोर्टर:जफर अंसारी
स्थान: हल्द्वानी
ऐंकर:हल्द्वानी में पानी के संकट को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा पड़ा। वार्ड नंबर 37 की जनता ने आज जल संस्थान का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों ने अधिशासी अभियंता को दफ्तर में ही बंद कर दिया।
बताया जा रहा है कि दामूवधुंगा क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल संस्थान हल्द्वानी ने जबरन पाइपलाइन में बॉल लगाकर पानी का प्रेशर कम कर दिया है, जिससे सप्लाई प्रभावित हो रही है।इसी के विरोध में आज सामाजिक कार्यकर्ता के नेतृत्व में वार्ड नंबर 37 के सैकड़ों लोग जल संस्थान कार्यालय पहुंचे और घेराव कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने अधिशासी अभियंता को कार्यालय में ही बंद कर दिया और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में मन्नू गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग शामिल रहे।फिलहाल लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द पानी की सप्लाई सुचारू की जाए, वरना आंदोलन और उग्र किया जाएगा।




