मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आने वाले 10 वर्षों में सबसे पहले विकसित राज्य बनेगा हरियाणा : नवीन जिंदल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आने वाले 10 वर्षों में सबसे पहले विकसित राज्य बनेगा हरियाणा : नवीन जिंदल

सांसद नवीन जिंदल,पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने रन फॉर यूनिटी को दी हरी झंडी, तिरंगे से प्रेरणा लेकर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों का कर सकते हैं निर्माण।
सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर किए पुष्प अर्पित, सांसद खेल प्रतियोगिता के लिए तीन लाख 30 हजार खिलाडिय़ों ने करवाया रजिस्ट्रेशन।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 31 अक्टूबर : सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि तिरंगा झंडा देश के विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस तिरंगे से प्रेरणा लेकर हम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों का निर्माण कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। पीएम के संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश लगातार इस पथ पर अग्रसर है और आने वाले 10 वर्षों में सबसे पहले हरियाणा विकसित राज्य बनेगा। इस कार्य में प्रदेश व देश के सभी युवाओं को एकजुट होकर अपना योगदान देने की जरूरत है।
सांसद नवीन जिंदल शुक्रवार को द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिला प्रशासन व खेल विभाग की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान सांसद नवीन जिंदल को उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस रन फॉर यूनिटी में युवाओं ने द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम से शुरू होकर जिमखाना क्लब के चौक से वापस खेल स्टेडियम तक आयोजित रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया। इस रन फॉर यूनिटी में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए दौड़ लगाई।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि विश्व के धर्मक्षेत्र, गीता स्थल कुरुक्षेत्र पर आज हम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हैं। देश को एकजुट करने का श्रेय सरदार वल्लभभाई पटेल को जाता है, जिन्होंने 562 से ज्यादा रियासतों को इक्ट्ठा किया था। आज उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य हम सब इस तिरंगे के नीचे बिना किसी दल, बिना किसी जाति, बिना किसी मजहब के सब एकजुटता का परिचय देने के लिए इक्ट्ठा हुए हैं।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि लोकसभा कुरुक्षेत्र में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 3 लाख 30 हजार प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर के लिए 14 नवंबर से 22 नवंबर तक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसी तरह 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी और 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक लोकसभा स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह रजिस्ट्रेशन मात्र रजिस्ट्रेशन नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं को अधिक से अधिक खेलों में हिस्सा दिलवाया जाएगा। जोकि देशभर में एक नया रिकॉर्ड कायम करेगा।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि लोकसभा के सभी गांव में खेल स्टेडियम सुचारु करने का अभियान चलाया जा रहा है। इन सभी खेल स्टेडियम में जिम की व्यवस्था होनी चाहिए, क्योंकि युवाओं को खेल में हिस्सा लेने के लिए शारीरिक फिटनेस की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि जब देश का युवा खेल की तरफ ज्यादा ध्यान देगा तो वह नशे जैसी बुरी आदतों से हट जाएगा। खेल ही एकमात्र ऐसा जरिया है, जिससे देश को नशा मुक्त बनाया जा सकता है।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलवाई शपथ
सांसद नवीन जिंदल राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाते हुए कहा कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।
पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती पर एकता की दौड़ लगाई जा रही है। वल्लभभाई पटेल वह महान पुरुष थे, जिन्होंने देश की 560 से ज्यादा रियासतों को इक्ट्ठा किया था। आज देश को एक झंडे के नीचे इक_ा करने के लिए इस रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का मैं स्वागत करता हूं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कुरुक्षेत्र, पिहोवा व शाहबाद में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है और इन कार्यक्रमों में सैंकडों नागरिकों, युवाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।
इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी, उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच, जिला परिषद के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, चेयरमैन सुरेश सैनी, रविंद्र सांगवान, एसडीएम शाश्वत सांगवान, डीएमसी अमन कुमार, नगराधीश आशीष कुमार, रोडवेज जीएम शेर सिंह जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, संयोजक हैप्पी विर्क,मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, डीपी चौधरी, मलकीत ढांडा, मोहन लाल, गौरव भट्ट, अश्वनी जैन, पंडित राममेहर शास्त्री, सोहन लाल रामगढ रोड, पार्षद मोहन लाल अरोड़ा, पार्षद संजीव सीकरी, पार्षद गौरव भट्ट, समाजसेवी महेन्द्र मेहत्ता, मानक, विनोद गर्ग, प्रदीप झांब, अमित रोहिला, देवीदयाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केएस कान्वेंट स्कूल में मनाया गया हरियाणा दिवस

Fri Oct 31 , 2025
केएस कान्वेंट स्कूल में मनाया गया हरियाणा दिवस हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग। कुरुक्षेत्र, 31 अक्टूबर : पिहोवा रोड स्थित केएस कान्वेंट स्कूल में हरियाणा दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। हरियाणा की गौरवशाली […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored