उधार देने से मना करने पर दुकान में लगा दी आग

उधार देने से मना करने पर दुकान में लगा दी आग

जिला संवाददाता जय शर्मा

कप्तानगंज, (आजमगढ़) : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेवता मे उधार ना देना एक दुकान दार को महंगा पड़ गया, बताया जा रहा है कि चेवता मे राकेश चौरसिया की पान की गुमटी थी जिसमें उधार ना देने पर आग लगा दी गई, आग इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उसकी चपेट में आने से दिनेश शर्मा नाई की दुकान भी जलकर ख़ाक हो गई, चेवता गांव निवासी राकेश चौरसिया, पुत्र हरिलाल चौरसिया, चेवता बाजार में पान मटेरियल की होलसेल और जनरल स्टोर की फुटकर दुकान चलाते थे। रात करीब 10 बजे गांव के एक युवक ने उनसे उधार सामान मांगा। दुकानदार द्वारा उधार देने से इनकार करने पर दबंग युवक ने धमकी दी कि वह दुकान फूंक देगा। रोज की भांति राकेश दुकान बंद कर घर चले गए, जो बाजार से 700 मीटर दक्षिण में है। रात साढ़े बारह बजे बाजार से किसी ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लग गई है। जब तक राकेश और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।इस दौरान दुकान में रखी 13 हजार रुपये नकदी सहित करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। बुधवार की सुबह बाजार के लोग दुकान बंद कर थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुँचे विधायक नफीस अहमद ने कहा ये सिर्फ एक दुकान नहीं जली उसकी रोजी रोटी थी, जिसे सत्ता के गुंडों ने जलाया है। क्या इन गुंडों पर पुलिस कोई कार्रवाई करेगी या कानून के राज का ढोल यूं ही पीटा जाएगा |

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ डीएम की विदाई में उमड़ा जनप्रेम, कार्य की हुई सराहना

Thu Apr 24 , 2025
आजमगढ़ डीएम की विदाई में उमड़ा जनप्रेम, कार्य की हुई सराहना जिला संवाददाता जय शर्मा आजमगढ़ 23 अप्रैल:जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को शासन द्वारा प्रोन्नति प्रदान करने के उपरान्त विशेष सचिव, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के पद पर स्थान्तरित किए जाने के परिप्रेक्ष्य में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह […]

You May Like

advertisement