विश्व स्वास्थ्य दिवस पर यूपीएचसी सीबीगंज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, एचपीवी टीकाकरण पर विशेष जोर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सीबीगंज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर यूपीएचसी सीबीगंज में एक व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डॉल्फिन स्कूल, सीबीगंज में एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एचपीवी से बचाव एवं टीकाकरण के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनका प्रायोजन इनरव्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हनी गुप्ता एवं द्वितीय स्थान शिवांग बघेल ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में एचपीवी टीकाकरण पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. मधु गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है और किशोरियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जानकारी दी कि सीबीगंज क्षेत्र की बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण नंदोसी एवं जिला अस्पताल में सफलतापूर्वक कराया जा रहा है, जो एक सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम की सफलता में डॉल्फिन स्कूल के प्राचार्य अजय द्विवेदी का विशेष सहयोग रहा, जिनका निरंतर समर्थन सराहनीय है।
इसके साथ ही डॉ. मधु गुप्ता द्वारा रेबीज जागरूकता एवं संचारी दस्तक अभियान से संबंधित विषयों पर भी उपस्थित जनसमूह को विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने समय पर टीकाकरण, स्वच्छता एवं सतर्कता को स्वस्थ समाज की आधारशिला बताया।
कार्यक्रम में हिर्देश, मनमोहन, सरिता, सरस्वती सहित अनेक सहयोगियों की सक्रिय भागीदारी रही। इसके अतिरिक्त डॉ. ममता, डॉ. कविता, वैशाली, अफज़ा, अनीता, सुनीता, सुरभि पाठक, अंजू एवं रीना सहित अन्य सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

vvnewsvaashvara

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़,उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संतोष कुमार सिंह ए0डी0एम0एफ0आर0 बरेली, सैयद सिराज अली वरिष्ठ रंगकर्मी ने यूथ वेलफेयर कला साहित्य एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित संस्था द्वारा आयोजित रंग कर्म गौरव सम्मान 2026 के सफल आयोजन की बधाई दी

Wed Apr 8 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : यूथ वेलफेयर कला, साहित्य एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित संस्था द्वारा आयोजित रंग कर्म गौरव सम्मान 2026 जो कि रोटरी भवन में 5 अप्रैल 2026 रविवार को आयोजित किया गया संस्था के आयोजन की प्रशंसा की और संतोष कुमार सिंह जी ने कहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement