उत्तराखंड: छात्र संघ उद्घाटन समारोह में गढ़वाल विवि पहुंचे सीएम धामी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे

सागर मलिक

*छात्रसंघ उदघाटन समारोह में शामिल होने सीएम धामी गढ़वाल विवि पहुंचे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर में आयोजित छात्र संघ उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। जिससे राज्य के युवाओं को बेहतर अवसर और सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार युवाओं की भागीदारी को और अधिक बढ़ाने के लिए नई योजनाओं को भी लागू करेगी।

मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में लाने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ें और राज्य के विकास में भागीदार बनें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: डेंगू की रोकथाम को माइक्रो प्लान बना कर हो काम, धन सिंह रावत

Sat Apr 19 , 2025
सागर मलिक *स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने डेंगू रोकथाम की समीक्षा करते हुए निजी अस्पतलों को आईडीएसपी पोर्टल पर मरीजों के आंकड़े दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय बना कर काम करें, कहा, सभी सम्बन्धित विभागों से समन्वय बनाकर संभावित क्षेत्रों पर रखें फोकस […]

You May Like

Breaking News

advertisement