कुवि में 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का होगा भव्य उद्घाटन, सांसद नवीन जिंदल करेंगे ध्वजारोहण

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव से ओतप्रोत विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा 14 अगस्त 2026 को 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के उद्घाटन एवं ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमापूर्ण अवसर पर कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण करेंगे।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय नैक से उच्चतम ए-प्लस-प्लस ग्रेड मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय है। ऐसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय परिसर में 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करने वाला विशेष अवसर होगा। यह आयोजन विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय परिवार में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करने वाला होगा।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि समारोह का आयोजन 14 अगस्त को सायं 4 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। विश्वविद्यालय के सभी डीन, निदेशक, प्राचार्य एवं विभागाध्यक्षों को विद्यार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को दोपहर 3.30 बजे तक सीनेट हॉल में पहुंचना होगा, ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से हो सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement