मसुविवि में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता हेतु पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित,

आजमगढ़।महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में आनंदी माँ एक जीवन बचाओ अभियान एवं कैंसर मुक्त भारत के अंतर्गत आज 13 अगस्त 2026 को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के माध्यम से समाज में सर्वाइकल कैंसर से बचाव, रोकथाम, नियमित जांच एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचाना था। प्रतियोगिता में लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से कैंसर से बचाव एवं जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतिभागियों ने आकर्षक चित्रों, प्रेरक स्लोगन और जागरूकता संदेशों के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया कि सर्वाइकल कैंसर के प्रति सजगता, समय पर जांच और उचित उपचार से इसके जोखिम को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी के मार्गदर्शन एवं डॉ. दिव्या एवं डॉ. अर्चना पांडेय के सहयोग से किया गया। आयोजकों ने कहा कि युवाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों से जोड़कर उनमें जागरूकता पैदा करना समाज तक सही स्वास्थ्य संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। इस तरह के कार्यक्रम लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने तथा “सावधानी, जागरूकता और समय पर उपचार—स्वस्थ जीवन की पहचान” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विविआजमगढ़
मो.नं. 9452 44 5878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तेजीबाजार थाने पर नियुक्त (कार्यरत) एसआई शिव बदन यादव हुए निलंबित, जौनपुर पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई

Fri Aug 14 , 2026
तेजीबाजार थाने पर नियुक्त (कार्यरत) एसआई शिव बदन यादव हुए निलंबित, जौनपुर पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई– ✍🏻विजय दुबे, पत्रकार तेजीबाजार -(जौनपुर)–जौनपुर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने तेजीबाजार थाने में तैनात उप निरीक्षक शिव बदन यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई […]

You May Like

Breaking News

advertisement