उत्तराखंड देहरादून- उत्तराखंडवासियों को राहत, बिजली बिल में नहीं होगी बढ़ोतरी

उत्तराखंडवासियों को राहत, बिजली बिल में नहीं होगी बढ़ोतरी,
सागर मलिक

उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य में फिलहाल बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) ने उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है। इस याचिका में यूपीसीएल ने 674.77 करोड़ रुपये की “कैरिंग कॉस्ट” की मांग की थी, जिसे आयोग ने आधारहीन मानते हुए ठुकरा दिया।

यूपीसीएल ने यह याचिका 11 अप्रैल को जारी टैरिफ आदेश के खिलाफ दायर की थी। याचिका में कंपनी ने अपने खर्चों की भरपाई के लिए अतिरिक्त राशि की मांग की थी। यूपीसीएल का तर्क था कि 129.09 करोड़ रुपये के डिले पेमेंट सरचार्ज (DPS) को टैरिफ में शामिल नहीं किया जाए, क्योंकि वर्ष 2012 में राज्य सरकार ने निगम से लेनदेन में DPS न लेने का निर्णय लिया था।

हालांकि आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद और सदस्य विधि अनुराग शर्मा की पीठ ने यह स्पष्ट कर दिया कि सरकार हो या उपभोक्ता – नियम सबके लिए एक जैसे हैं। आयोग ने यह भी कहा कि DPS को टैरिफ में शामिल करना उचित है, और इससे दरों में कमी आती है।

यूपीसीएल के लिए आगामी तीन वर्षों का बिजनेस प्लान भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। कंपनी ने 2025-26 के लिए 13.50% लाइन लॉस का दावा किया था, जिसे आयोग ने घटाकर 12.75% कर दिया। इसी तरह 2026-27 के लिए 13.21% के बदले 12.25% और 2027-28 के लिए 12.95% के बदले 11.75% लाइन लॉस का लक्ष्य तय किया गया है। यानी यूपीसीएल को अगले तीन साल में अपने लाइन लॉस को 11.75% तक लाना होगा।

आयोग ने यह भी कहा कि पिछले तीन वर्षों में यूपीसीएल निर्धारित लक्ष्यों के मुकाबले काफी पीछे रहा है।

2021-22 में लक्ष्य 13.75% था, जबकि वास्तविक लाइन लॉस 14.70% रहा।

2022-23 में लक्ष्य 13.50% था, जबकि हकीकत में 16.39% नुकसान हुआ।

2023-24 में 13.25% के मुकाबले 15.63% नुकसान हुआ।

आयोग ने कहा कि यूपीसीएल की पुनर्विचार याचिका में कोई नया तथ्य, स्पष्ट त्रुटि या वैध आधार नहीं है, इसलिए इसे खारिज किया जाता है।

गौरतलब है कि 5 अगस्त को आयोग ने इस याचिका पर सार्वजनिक जनसुनवाई भी की थी, जिसमें कई हितधारकों ने विरोध जताया था। आयोग ने सभी पक्षों की बात सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनप्रदेश के 16 शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक सम्मान

Fri Sep 5 , 2025
सागर मलिक उत्तराखंड के राजभवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2024 के लिए […]

You May Like

Breaking News

advertisement