
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक राकेश मिश्र के निर्देशन व डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ के प्रोत्साहन पर अलखनाथ डिवीजन द्वारा जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत तृतीय दिवस सी. पी. आर. का बहुमूल्य प्रशिक्षण रानी लक्ष्मी बाई विद्यालय निकट हार्टमैन पर वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं व विद्यालय के अध्यापकों को दिया गया। पंकज कुदेशिया ने बताया कि सी. पी. आर. केवल अचानक से हुए बेहोश व्यक्तियों को दिया जाता है। प्रायः स्वस्थ व्यक्ति अपने नित्य कार्यों के निष्पादन के दौरान अचानक गिर जाता है अचेत हो जाता है तत्पश्चात कुछ ही मिनटों में उसकी मृत्यु हो जाती है ऐसे व्यक्ति को जिसकी सांस न चल रही हो शीघ्र ही उसको सी. पी. आर. देकर बचाया जा सकता है। सी. पी. आर. प्रक्रिया में शीघ्रता से ही उस व्यक्ति को बचाना सम्भव है, देर होने पर व्रेन डैड होने के पश्चात् किसी व्यक्ति को बचाना असम्भव हो जाता है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय के एक मेधावी छात्र आरूष सक्सेना ने अत्यधिक रुची लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में रानी लक्ष्मी बाई विद्यालय के प्रधानाचार्य डिविजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल आई. सी. ओ. नीतू द्विवेदी, पोस्ट वार्डन साबिर हसन, पोस्ट वार्डन आशीष प्रधान पोस्ट वार्डन रिजर्व पवन कालरा डिप्टी पोस्ट वार्डन सर्वेश मौर्य विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं के साथ साथ सैक्टर वार्डन मुकेश व जितेंद्र सिंह आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्त में डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को बताया कि इस प्रशिक्षण का प्रयोग अथवा अभ्यास कभी भी, किसी भी जीवित व्यक्ति के ऊपर नहीं करें इसी लिए ऐसे अभ्यास के लिए स्पेशल डमी (मैनीक्वीन) का ही उपयोग किया जाता है। तत्पश्चात उन्होंने विद्यालय प्रबंधन व उपस्थित सभी सहयोगी वार्डनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।


