
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा एवं ‘कैट’ के जिला अध्यक्ष श्री सुनील खत्री ने नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार मौर्य जी को भगवान राधा कृष्ण की पटका पहनाकर स्वागत किया और संगठन की पत्रिका 2026 से 29 भेंट की। वहीं नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार मौर्या द्वारा तेजी से उच्च स्तर पर हो रहे ।उनके द्वारा कार्यों की प्रशंसा की और साथ ही बताया की बिना सूचना के की जा रही तोड़फोड़ और निचले स्तर पर अधिकारियों की तानाशाही आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा के मजबूत भाजपा के वोटर का मन बदल सकती है।
इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली और व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।
राजेंद्र नगर और आसपास के क्षेत्रों में सड़क व सीवर निर्माण कार्य चल रहा है ।
विकास का हर कोई स्वागत करता है, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना या लिखित नोटिस के अचानक तोड़फोड़ करना व्यापारियों और जनता के साथ अन्याय है।
निचले स्तर केअधिकारियों एवं कर्मचारी को चाहिए कि वे जनता को विश्वास में लेकर काम करें।
श्री खत्री ने मांग की है कि नगर निगम के उच्चाधिकारी अपनी टीम को संयम और शालीनता से काम करना चाहिए। विकास कार्य ऐसा होना चाहिए जिससे जनता को राहत मिले, न कि वह खुद को प्रताड़ित महसूस करे। इसके बाद खत्री जी ने
पर्यावरण अधिकारी राजीव कुमार राठी से भी मुलाकात कर उन्हें भी संज्ञान में डाला उन्हें भी पत्रिका भेट की गई।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष युवा सुनील खत्री , शांतनु मिश्रा मुख्य कानूनी सलाहकार व्यापार मंडल एवं संयुक्त सचिव प्रकाशन बार बरेली, विजय कुमार सक्सेना कानूनी सलाहकार, महानगर महामंत्री सैयद मोहम्मद हैदर जाफरी , आजाद नबी, जिला संरक्षक सुमित सक्सेना मुख्य मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार धीरज आदि लोग मौजूद रहे।


