उत्तराखंड: अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की होगी पहचान और वापसी, सीएम धामी ने उच्चस्तरीय बैठक

उत्तराखंड: अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की होगी पहचान और वापसी, सीएम धामी ने उच्चस्तरीय बैठक,
सागर मलिक

उत्तराखंड में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जाएगा। सीएम धामी ने उच्चस्तरीय बैठक कर संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रदेश में रह रहे अवैध पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए,

कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ उठा रहे लोगों के खिलाफ यह कदम उठाया गया है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकारियों को सत्यापन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर अर्थदंड लगाने की भी बात कही गई है।

चारधाम यात्रा मार्ग की सुरक्षा बढ़ेगी
आगामी 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को देखते हुए बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। चारधाम यात्रा मार्ग पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने और सुरक्षा तंत्र को सतर्क रखने के लिए अधिकारियों को अलर्ट किया गया है

निर्देश दिए गए हैं कि यदि यात्रा मार्ग पर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाए। साथ ही, आम जनता को सतर्क रहने के लिए जागरूक करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए एक टोलफ्री नंबर जारी करने के आदेश भी दिए गए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के न्यायालयों में 3.84 लाख केस लंबित

Sat Apr 26 , 2025
उत्तराखंड के न्यायालयों में 3.84 लाख केस लंबित,सागर मलिक *जिलों में लंबित केसों में दो वर्ष में 50 प्रतिशत तक की कमी उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा नदीम उद्दीन को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ खुलासा* उत्तराखंड के न्यायालयों में वर्ष 2025 के प्रारंभ में कुल 3 लाख 84 हजार […]

You May Like

advertisement