उत्तराखंड के न्यायालयों में 3.84 लाख केस लंबित

उत्तराखंड के न्यायालयों में 3.84 लाख केस लंबित,
सागर मलिक

*जिलों में लंबित केसों में दो वर्ष में 50 प्रतिशत तक की कमी

उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा नदीम उद्दीन को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ खुलासा*

उत्तराखंड के न्यायालयों में वर्ष 2025 के प्रारंभ में कुल 3 लाख 84 हजार 234 केस लंबित थे इसमें 3 लाख 16 हजार 369 अपराधिक तथा 67876 सिविल केस लंबित थे। पिछले दो वर्षों में उत्तराखंड में लंबित केसों में केवल 9 प्रतिशत की ही बढ़ोत्तरी हुई हैं जबकि विभिन्न जिलों के न्यायालयों में लंबित केसों में 50 प्रतिशत तक की कमी हुई है।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकार्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के लोक सूचना अधिकारी से उत्तराखंड के न्यायालयों में लंबित केसों सम्बन्धी विवरण की सूचना चाही थी। इसके उत्तर में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के लोक सूचना अधिकारी/ज्वांइट रजिस्ट्रार एच.एस.जीना ने अपने पत्रांक 1266 के साथ संबंधित विवरणों की सत्यपित फोटो प्रतियां उपलब्ध करायी है।

श्री नदीम को उपलब्ध विवरणों के अनुसार उत्तराखंड उच्च न्यायालय में वर्ष 2023 के प्रारंभ में कुल 44512 केस लंबित थे जिसमंें 25635 सिविल तथा 18877 क्रिमनल केस शामिल है। वर्ष 2024 के अंत तथा 2025 के प्रारंभ में लंबित केसों की कुल संख्या 24 प्रतिशत बढ़कर 55323 हो गयी इसमें 30301 सिविल तथा 25022 क्रिमनल केस शामिल है।

उत्तराखंड के अधीनस्थ न्यायालयों में वर्ष 2023 के प्रारंभ में कुल 3 लाख 8 हजार 694 केस लंबित थे जिसमें 37872 सिविल तथा 2,70,822 क्रिमनल केस शामिल है। वर्ष 2024 के अंत तथा 2025 में इन केसों की कुल संख्या 7 प्रतिशत बढ़कर 3,28,911 हो गयी जिसमें 37564 सिविल तथा 291347 क्रिमनल केस शामिल है। उत्तराखंड के जिलों में दो वर्ष में केवल 4 जिलों में ही कुल लंबित केसों में बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि 9 जिलोें में लंबित केसों में कमी आयी है।

उत्तराखंड में लंबित केसों में बढ़ोत्तरी वाले जिलों में देहरादून में 2023 के प्रारंभ में कुल 108760 केस लंबित थे जो 2024 के अंत में 5 प्रतिशत बढ़कर 1,14,155 हो गये। हरिद्वार में 2024 के प्रारंभ में 80623 केस लंबित थे जो 2024 के अंत में 21 प्रतिशत बढ़कर 97299 हो गये।

नैनीताल जिले में 25802 केस लंबित थे जो 2 प्रतिशत बढ़कर 26398 हो गये। पौड़ी में 7071 केस लंबित थे जिसमें 52 प्रतिशत बढ़ोत्तरी होकर 10777 हो गये। टिहरी जिले में 3170 केस लंबित थे जो 9 प्रतिशत बढ़कर 3467 हो गये।

लंबित केसों में कमी वाले जिलों में उधमसिंह नगर जिला भी शामिल है इसमें 2023 के प्रारंभ में कुल 68785 केस लंबित थे जिसमें 3 प्रतिशत की कमी होकर 2024 के अंत में 66577 केस लंबित रह गये।

लंबित केसों में सर्वाधिक कमी उत्तरकाशी जिले में हुई है। इसमें 2711 केसों में 50 प्रतिशत कमी होकर 1364 केस ही लंबित रह गये। इसके अतिरिक्त अल्मोड़ा में 2100 केसों में 12 प्रतिशत कमी होकर 1846 केस, बागेश्वर जिले में 812 केसों में 44 प्रतिशत कमी होकर 453 केस, चमोली में 1521 केसों में 32 प्रतिशत कमी होकर 1027 केस, चम्पावत में 3115 केसों में 14 प्रतिशत कमी होकर 2689 केस, पिथौरागढ़ में 3579 केसांें में 32 प्रतिशत कमी होकर 2425 केस, रूद्रप्रयाग में वर्ष 2023 के प्रारंभ में लंबित 645 केसों में 33 प्रतिशत कमी होकर 434 केस वर्ष 2024 के अंत तथा 2025 के प्रारंभ में लंबित रह गये है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,

Sat Apr 26 , 2025
सागर मलिक गर्म पानी, स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष फोकस केदारनाथ। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शनिवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति, यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने मंदाकिनी और सरस्वती […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored