ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह सोनू की पहल से लौटी 49 की आंखों रौशनी

ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह सोनू की पहल से लौटी 49 की आंखों रौशनी
आज 2 अगस्त 2025 को पल्हना विकास खंड में विगत दो दिन पहले रोटरी साइन वाराणसी एवं आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी द्वारा लगाए गए कैंप के माध्यम से चयनित लाभार्थी अपना सफल मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के उपरांत अस्पताल की बस से विकासखंड परिषद में पधारे विकासखंड परिषद में ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू के नेतृत्व में, प्रधानगण, कर्मचारियों एवं भाजपा पल्हना मंडल आदि सभी ने लाभार्थियों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया, उसके उपरांत लाभार्थियों से उनके चिकित्सीय अनुभव के बारे में बातचीत के क्रम में लाभार्थियों ने विकासखंड प्रमुख एवं उनके साथियों , कर्मचारीगणों को हृदय से शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया और यह भी बताया की आर जे शंकरा नेत्रालय में विश्व स्तरीय सुविधाओं से लेस ऑपरेशन थिएटर थे एवं खान-पान रहने की साफ सफाई इत्यादि का स्तर सराहनीय रहा और उन्होंने आज से पहले कभी इस स्तर की चिकित्सीय सुविधा नहीं देखी थी,सारे लाभार्थी ब्लॉक प्रमुख की इस पहल से अत्यंत खुश दिखे और अपनी आंखों की संपूर्ण रोशनी प्राप्त करने के बाद प्रफुल्लित हो उठे।
अनुराग सिंह सोनू ने इस अवसर पर कहा कि सेवा का भाव उन्हें पारिवारिक संस्कारों से ही मिला है और ऐसे ही जन सेवा के कार्य वह संपूर्ण जीवनकाल तक करते रहेंगे साथ ही उन्होंने रोटरी साइन वाराणसी एवं आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल को हृदय से आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीवानी कचहरी के आक्रोशित अधिवक्ताओं ने चर्च गेट चौराहे को किया चक्का जाम

Wed Sep 3 , 2025
दीवानी कचहरी के आक्रोशित अधिवक्ताओं ने चर्च गेट चौराहे को किया चक्का जाम आजमगढ़।दीवानी कचहरी के अधिवक्ता का हुआ एक्सीडेंट, आक्रोशित वकीलों ने किया चर्च गेट के सामने चक्काजाम, सीओ सिटी संग मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स, वाहनों के पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर अड़े अधिवक्ता। तेज रफ्तार बाइक […]

You May Like

advertisement