जमीन के नाम पर ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार

जमीन के नाम पर ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार

बिलरियागंज।बिलरियागंज थाना क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित दीपक यादव ने शिकायत दी थी कि परिचितों ने उसे विश्वास में लेकर 37 बिस्वा जमीन 30 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया। आरोपियों ने उससे 28 लाख रुपये ले लिए, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं की और बाद में पता चला कि जमीन किसी अन्य के नाम कर दी गई।
पंचायत में आरोपियों ने पैसे लौटाने के लिए चेक दिया, लेकिन वह फर्जी निकला। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने 29 मार्च की रात गिरफ्तार कर लिया, अभियुक्त की पहचान सचिन यादव पुत्र विजय यादव, निवासी परेवा रुद्रपुर थाना रौनापार के रूप में हुई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शैक्षणिक संस्थान के उत्थान में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका: प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Tue Mar 31 , 2026
कुवि के सेवानिवृत्त शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 30 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सोमवार को दो वरिष्ठ शिक्षकों एवं सात गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति अवसर पर प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र […]

You May Like

advertisement