दीवानी कचहरी के आक्रोशित अधिवक्ताओं ने चर्च गेट चौराहे को किया चक्का जाम

दीवानी कचहरी के आक्रोशित अधिवक्ताओं ने चर्च गेट चौराहे को किया चक्का जाम

आजमगढ़।दीवानी कचहरी के अधिवक्ता का हुआ एक्सीडेंट, आक्रोशित वकीलों ने किया चर्च गेट के सामने चक्काजाम, सीओ सिटी संग मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स, वाहनों के पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर अड़े अधिवक्ता।

तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से अधिवक्ता हुए थे घायल

बतादे की दीवानी कचहरी में लगभग साढ़े 10 बज के आसपास एक अधिवक्ता लोअर कोर्ट से निकलकर गेट नंबर 5 से सेशन की तरफ जा रहे थे कि तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। बस इसी बात से आक्रोषित अधिवक्ताओं ने चर्च चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी शुभम तोंदी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। जहां अधिवक्ता कार्य अवधि के दौरान उक्त रास्ते पर वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को लेकर अड़े रहे। किसी तरह से सीओ सिटी ने समझबुझा कर चक्काजाम समाप्त करा दिया। बार के मंत्री नीरज द्विवेदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आश्वासन के बाद भी पुलिस प्रशासन नहीं जगा तो बार अपनी अगली कार्रवाई के लिए तैयार रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब आयुर्वेदिक अस्पताल में रोगियों को मिलेगा नाश्ता

Wed Sep 3 , 2025
रोटी बैंक ने शुरू की पहल, रोजाना 250 एमएल दूध और खाद्य सामग्री मिलेगी। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 2 सितंबर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में अब रोगियों को नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा। हरियाणा पुलिस एवं आमजन के सहयोग से संचालित रोटी बैंक कुरुक्षेत्र ने यह नई […]

You May Like

advertisement