उत्तराखंड में पांच नए फायर स्टेशन खुलेगे: अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम में सीएम धामी ने घोषणा की, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केंद्र भी बनेगा

उत्तराखंड में पांच नए फायर स्टेशन खुलेगे: अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम में सीएम धामी ने घोषणा की, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केंद्र भी बनेगा,
सागर मलिक

देहरादून पुलिस लाइन में अग्निशमन सेवा सप्ताह के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले फायर फाइटर्स को सम्मानित किया। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग के कार्मिकों ने आगजनी की अलग-अलग घटनाओं के निवारण को लेकर मुख्यमंत्री के सामने पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया।

10 नए फायर वाहनों को हरी झंडी दिखकर रवाना किया

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अग्निशमान विभाग दुर्घटनाओं और आगजनी की घटनाओं के निवारण में एक अहम भूमिका निभाता है। फायर फाइटर्स अपनी जान को जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाने का काम करते हैं।

जिसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा फायर फाइटर्स का आभार ही जताया गया। मुख्यमंत्री से सम्मान पाने वाले कर्मियों को भी शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रदेश में 10 नए फायर टेंडर वाहनों को भी मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर जनसेवा के लिए रवाना किया,

दूरस्थ क्षेत्रों में भी खुलेंगे फायर स्टेशन

सीएम धामी ने घोषणा करते हुए प्रदेश भर में 5 नए फायर स्टेशन खोलने की बात भी कही है। ये स्टेशन भीमताल, द्वाराहाट,गौचर,पुरोला और सहस्त्रधारा में खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि गैरसैण में फायर स्टेशन भवन का निर्माण करने के साथ ही 78 से अधिक आवासों का निर्माण भी किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने हरिद्वार के बहादराबाद फायर स्टेशन को भी स्वीकृत किया है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप फायर स्टेशनों की मैपिंग की जा रही है। जिसके बाद दूरस्थ क्षेत्रों में फायर स्टेशन खोले का सकेंगे।

वहीं प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा कि अग्निशमन विभाग के कर्मियों की शहादत को याद करने के लिए देश में अग्निशमन सेवा संगठन इस दिन को अग्निशमन सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं, ड्यूटी के दौरान अपनी जान गवाने वाले अग्निशमन कार्मियों को श्रद्धांजलि दी,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए, सीएम धामी

Sun Apr 20 , 2025
सागर मलिक ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए- मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्य में योग मेले, हरित योग और योग पर आधारित प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन। *मातृशक्ति को अधिक से अधिक योग से जोड़ा जाएगा। योग को रोजगार से जोड़ने के भी मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश।* […]

You May Like

advertisement