रील में गैंगस्टर स्टाइल दिखाना पड़ा महंगा, दो युवक हिरासत में

प्लास्टिक के तमंचे से बना रहे थे वीडियो, कंधरापुर पुलिस ने अभिभावकों के सामने की काउंसलिंग

आजमगढ़, संवाददाता। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर स्टाइल रील बनाकर दहशत फैलाने के आरोप में कंधरापुर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। दोनों प्लास्टिक के तमंचे के साथ वीडियो बनाकर फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहे थे। पुलिस ने अभिभावकों की मौजूदगी में दोनों की काउंसलिंग कर छोड़ दिया।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक गैंग बनाकर हथियारनुमा वस्तु के साथ वीडियो वायरल कर रहे हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल बन रहा था।

जांच में बदरे आलम, 19, और उबैद अहमद, 22, दोनों निवासी बिसौली, थाना कंधरापुर को चिन्हित किया गया। पुलिस ने दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया।

थाना परिसर में अभिभावकों को बुलाकर पुलिस ने युवकों की काउंसलिंग की। उन्हें कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया गया। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने की अपील की।

पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार या गैंग संस्कृति दिखाने वाले वीडियो बनाना और प्रसारित करना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य, आरक्षी अजीत यादव, अभिषेक यादव, महिला आरक्षी रानी चौरसिया और प्रमोद यादव शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ के विवेक चौहान ने एशियाई कुश्ती में जीता गोल्ड

Fri Jul 3 , 2026
U15 फ्रीस्टाइल 85 किलो वर्ग में थाईलैंड में लहराया परचम, सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हुआ सम्मान आजमगढ़, संवाददाता। पटाया, थाईलैंड में हुई U15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में 85 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले आजमगढ़ के पहलवान विवेक चौहान का गुरुवार को हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक […]

You May Like

advertisement