उर्स-ए-आला हज़रत के अवसर पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने की चादरपोशी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उर्स-ए-आला हज़रत के मुबारक अवसर पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी की ओर से दरगाह आला हज़रत पर चादरपोशी की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव प्रत्येक वर्ष उर्स-ए-आला हज़रत के अवसर पर चादर पेश कर गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी, बरेली का प्रतिनिधिमंडल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुआ।
पूर्व सांसद श्री प्रवीण सिंह ऐरन ने दरगाह पर चादर पेश कर प्रदेश एवं देश में अमन-चैन, भाईचारे, खुशहाली, तरक्की तथा शहर के विकास के लिए दुआ की। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह यादव ने कहा कि आला हज़रत का संदेश प्रेम, इंसानियत, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसे अपनाकर समाज में सौहार्द को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, भोजीपुरा विधायक शहज़िल इस्लाम, इंजीनियर अनीस अहमद, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, रेहान राजा खां, महेंद्र, दीपक वाल्मीकि अनुज गंगवार एवं अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित पार्टी पदाधिकारीयों एवं साथियों ने दरगाह पर प्रदेश की उन्नति, देश की समृद्धि तथा आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए दुआ की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रावण माह के तीसरे सोमवार को सातों नाथ मंदिरों में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, कांवड़ियों में दिखा उत्साह

Tue Aug 18 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : श्रावण माह के आज तीसरे सोमवार पर प्रशासन द्वारा नाथ नगरी बरेली के सातों नाथ मंदिरों व वहां जलाभिषेक करने पहुंचने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कांवड़ियों के लिए की […]

You May Like

Breaking News

advertisement