गंगा एक्सप्रेस वे लोकार्पण कार्यक्रम तक पहुंची बरेली की कला

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : विकास की रफ्तार को नए पंख मिले — गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ, प्रदेश की तरक्की की नई पहचान।”
₹36,230 करोड़ की लागत से निर्मित 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ–प्रयागराज) के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव संबोधन से पूर्व भैना सदरपुर गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ इंटरचेंज पर बरेली की चर्चित नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था एवं वीर विजय नृत्य नाट्य संस्था के निर्देशक रवि प्रकाश सक्सेना व हरजीत कौर के नेतृत्व में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक एवं गंगा एक्सप्रेस वे पर आधारित नाटक का मंचन कर गंगा एक्सप्रेस वे एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति भारी मात्रा सम्मिलित जनमानस को जागरूक किया।
मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री माननीय कपिल देव अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख एवं जिलाधिकारी हापुड़ अपरजिलाधिकारी, तहसीलदार जिला सूचना अधिकारी, एवं समस्त विभाग के अधिकारीगण के द्वारा कलाकारों को खूब सराहना मिली।
कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत संस्था निर्देशक रवि प्रकाश सक्सेना व हरजीत कौर ने जिला प्रशासन हापुड़ व जिला सूचना अधिकारी का आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने जनपद में ऑपरेशन ब्लैकआउट एक्सरसाइज में नागरिक सुरक्षा के उल्लेखनीय कार्य करने वाले वार्डनों और स्वयं सेवकों को किया सम्मानित

Thu Apr 30 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा वार्डनों एवं स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र वितरित कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में 23 जनवरी 2026 को जनपद में ऑपरेशन ब्लैकआउट एक्सरसाइज के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले 97 वॉर्डन और स्वयं सेवकों को […]

You May Like

Breaking News

advertisement