भीषण गर्मी के चलते बरेली बार एसोसिएशन ने की न्यायालय समय बदलने की मांग

भीषण गर्मी के चलते बरेली बार एसोसिएशन ने की न्यायालय समय बदलने की मांग

मुख्य न्यायाधीश को भेजा प्रस्ताव, अधिवक्ताओं और वादकारियों के स्वास्थ्य का दिया हवाला

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए बरेली बार एसोसिएशन ने न्यायालय के समय में बदलाव की मांग उठाई है। यह मांग बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पांडेय द्वारा उठाई गई है। इस संबंध में एसोसिएशन ने उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के माननीय मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान न्यायालय का समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किए जाने का अनुरोध किया है।
एसोसिएशन द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अप्रैल, मई और जून के महीनों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे अधिवक्ताओं, वादकारियों और न्यायालय में आने वाले आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तेज गर्मी के कारण चक्कर आना, नकसीर फूटना और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही हैं।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि न्यायालय कक्षों में जहां अधिकारियों के लिए एयर कंडीशनिंग की सुविधा उपलब्ध है, वहीं अधिवक्ता और वादकारी बाहर निकलते ही अचानक तापमान के अंतर के कारण अस्वस्थ हो जाते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
बरेली बार एसोसिएशन ने अपने पत्र में अन्य जनपदों—आगरा, मथुरा, एटा, इटावा आदि का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां पहले से ही न्यायालय का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को काफी राहत मिल रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

6 श्रमिक महिलाओं को किया सम्मानित

Sat May 2 , 2026
6 श्रमिक महिलाओं को किया सम्मानित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मानव सेवा क्लब द्वारा विश्व श्रमिक दिवस पर विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में किया गया। जिसमें 6 उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो अपने जीवन- […]

You May Like

advertisement