6 श्रमिक महिलाओं को किया सम्मानित

6 श्रमिक महिलाओं को किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब द्वारा विश्व श्रमिक दिवस पर विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में किया गया। जिसमें 6 उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो अपने जीवन- यापन के लिए घर-घर में जाकर चौका-बर्तन,झाड़ू-पोछा लगाने और खाना बनाने का श्रम करती हैं। जब उनको हार-पटका और उपहार देकर सम्मानित किया गया तो उनके चेहरे पर चमक आ गई और चेहरे खिल उठे। सम्मान क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,इन्द्र देव त्रिवेदी, सुनील कुमार शर्मा,जितेंद्र सक्सेना और निर्भय ने दिया। प्रीति सक्सेना,मंजू लता,रश्मि सक्सेना ने महिलाओं को हार और पटके पहनाये। बाल श्रम उन्मूलन पर गोष्ठी हुई जिसकी अध्यक्षता सुरेश बाबू मिश्रा ने की।विशिष्ट आतिथ्य डॉ. सुरेश रस्तोगी, इन्द्र देव त्रिवेदी, मुकेश सक्सेना ने ग्रहण किया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के पढ़ने की उम्र में उनसे श्रम नहीं कराना चाहिए यह कानूनन अपराध है। श्रम विभाग द्वारा ऐसे प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए जो प्रतिष्ठान बच्चों से काम लेते हैं। सभी का आभार सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया। पार्षद सुधा सक्सेना, मंजू,प्रीती,अनिल कुमार गुप्ता और महासचिव प्रदीप माधवार मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिवक्ता परिषद ब्रज इकाई बरेली ने आयोजित किया स्वाध्याय मंडल

Sat May 2 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली ने अपने जिला कार्यालय पर स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें काफी अधिवक्ताओं ने सहभागिता की।मुख्य वक्ता के रूप में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता शिरीष मलहोत्रा उपस्थित रहें।जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता राजीव […]

You May Like

advertisement