बाहरे पंचायत का खेल अब देखना है कि हथेलियो पर मेहंदी लगेगी, या जाएंगे जेल

बाहरे पंचायत का खेल अब देखना है कि हथेलियो पर मेहंदी लगेगी, या जाएंगे जेल
बिलरियागंज/ आजमगढ़ बिलरियागंज थाना अंतर्गत नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के पांती बुजुर्ग में छोटे-छोटे बच्चों के बीच में खेल-खेल में झगड़ा हो गई। इस झगड़े की शिकायत लेकर एक पक्ष की महिला दूसरे पक्ष के घर पहुंची वहां पर मौजूद परिजन शिकायत सुनना तो दूर महिला को देखते ही आग बबूला हो गए और बिना कुछ कहे बाल पकड़कर मारने लगे। जिससे महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। शोर गुल सुनकर घायल महिला के घर की दूसरी महिला भी बीच बचाव करने पहुंची, हमलावरो ने दूसरी महिला के ऊपर भी लाठी डंडे से वार कर दिया। जिससे दूसरी महिला के रिढ की हड्डी भी टूट गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच बचाव किया और मारने वालों को डाट फटकार कर दूर किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर चली गई । इधर परिजनों द्वारा घायल महिलाओं को उपचार के लिए एक नीजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा था। घायल पक्ष द्वारा थाने पर तीन लोगों खिलाफ लिखित तहरीर दी गई जिस पर थाना अध्यक्ष द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। हालत गंभीर और घर मे पड़ी शादी को देख कर हमलावर पक्ष ने घायल पछ से सुलह समझौता की बात कही । गांव के सम्भ्रान्त लोगों ने एक जगह बैठकर दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी समझौता कराया की जो भी इलाज में खर्च हुआ है वह सब हमलावर पक्ष दूसरे पक्ष को देगा। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष सुलह समझौता के लिए सम्भ्रांत लोगों के साथ थाने पर पहुंचा और बिलरियागंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे से अपनी बात कही। लेकिन थाना अध्यक्ष ने कहा की हमारे यहां मेडिकल और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। हम बगैर अदालत के अनुमति अपनी तरफ से कुछ नहीं कर सकते। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा बजरंग आश्रम पर शीतल जल प्याऊ का किया गया शुभारंभ

Thu Apr 24 , 2025
प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा बजरंग आश्रम पर शीतल जल प्याऊ का किया गया शुभारंभ जिला संवाददाता जय शर्मा आजमगढ़ :प्रयास सामाजिक संगठन चित्रकूट इकाई द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए देवांगना के बजरंग आश्रम पर शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। आश्रम के महंत गणेश दास जी महाराज तथा […]

You May Like

advertisement