सिविल डिफेंस, बरेली को मिला नया नेतृत्व: रंजीत वशिष्ठ बने चीफ़ वॉर्डन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : नागरिक सुरक्षा अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, बरेली द्वारा श्री रंजीत वशिष्ठ को आगामी तीन वर्षों के लिए सिविल डिफेंस कोर, बरेली का चीफ़ वॉर्डन नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने विश्वास जताया है कि वशिष्ठ के नेतृत्व में सिविल डिफेंस, बरेली नई ऊंचाइयों को छुएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, एडीएम (सिटी) एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा, उपनियंत्रक श्री राकेश मिश्र, सहायक उपनियंत्रक श्री पंकज कुदेशिया तथा श्री प्रमोद डागर सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि पिछले चार वर्षों से बरेली सिविल डिफेंस प्रदेश में अपने अनुशासन और कार्यशैली के लिए शीर्ष स्थान बनाए हुए है। वशिष्ठ के मार्गदर्शन में टीम ने ‘येलो ड्रेस’ के माध्यम से अपनी अलग पहचान स्थापित की है। रक्तदान के क्षेत्र में भी बरेली सिविल डिफेंस लगातार अग्रणी रहा है, जहां पिछले वर्ष लगभग 350 वार्डेंस और स्वयंसेवकों ने 350 यूनिट रक्तदान किया।
इसके अलावा, बीते तीन वर्षों में युद्ध अभ्यास के तहत तीन बार ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया, जिसकी सराहना राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी हुई। इन आयोजनों में प्रदेश के विभागीय मंत्रीगण भी उपस्थित रहे।
सिविल डिफेंस के सभी वार्डेंस और स्वयंसेवक अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हैं। प्रभागीय वार्डेंस, एसओ, आईसीएसओ, पोस्ट एवं सेक्टर वार्डेंस ने भी श्री वशिष्ठ की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मीरगंज संपूर्ण समाधान दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारीयों ने घुटनों बल चलकर जिला अपर अधिकारी संतोष कुमार सिंह को दिया ज्ञापन

Sun May 3 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मीरगंज ,भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारीयों ने पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई न होने पर मीरगंज संपूर्ण समाधान दिवस पर अपर जिला अधिकारी संतोष कुमार सिंह को घुटनों के बल चलकर ज्ञापन दिया। और जल्द से जल्द समस्या का […]

You May Like

advertisement