पुस्तकें ही हमें जीना सिखाती हैं, पढने मात्र से बढती है सृजन शक्ति-उपजिलाधिकारी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : भगवान बुद्ध जयंती पर पुस्तक विमोचन, साहित्यकार सम्मान एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
आर्य समाज मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ कमलकांत तिवारी, नेहा मलय, अजय कुमार शर्मा एवं डॉ प्रतोष मिश्रा ने मांँ सरस्वती एवं भगवान बुद्ध के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया।
हिन्दू जागृति मंच एवं साहित्य सोम संगम के संयुक्त कार्यक्रम में साहित्य श्रेय एवं सोम सिंधु नामक दो साझा संकलन पुस्तकों का विमोचन उप जिलाधिकारी श्रीमती निधि पटेल, तहसीलदार धीरेंद्र सिंह, समाजसेवी डॉक्टर अरविंद कुमार गुप्ता, एमजीएम डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. डी एन शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख राजेश कुमार गुप्ता, भाजपा के जिला महामंत्री हरिओम शर्मा, पंकज गुप्ता, हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा तथा संपादक अतुल कुमार शर्मा के द्वारा पुष्प वर्षा के साथ किया गया, साथ ही कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया। इन दोनों पुस्तकों का संपादन सम्भल के व्यंग्य कवि अतुल कुमार शर्मा द्वारा किया गया है। दूरदराज से आए साहित्यकारों का सम्मान भी किया गया जिसमें सुखपाल सिंह गौर, रीना खेड़ा, राहुल बृजवासी, डोरीलाल भास्कर, अखिलेश पुरोहित,मंगल सिंह मंगल, बीना देवी, डेजी रानी मिश्रा, धर्मपाल सिंह मित्रा, डॉ विशंभर दयाल अवस्थी, पी के आजाद, शांति राणा शांति, दीपक गोस्वामी,बेखुद योगेश बृजवासी, भागीरथ सिन्हा, संजय सुमन, डॉ संदीप सचेत, विकास मिश्रा, शिव कुमार चंदन, अवधेश विद्यार्थी, दिनेश पाल दिव्य, पूनम दीक्षित, ज्ञानप्रकाश उपाध्याय आदि कविगण उपस्थित रहे।
सोमसिंधु एवं साहित्य श्रेय नामक पुस्तकों पर चर्चा करके,उप जिलाधिकारी निधि पटेल एवं तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भगवान बुद्ध के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, सुबोध कुमार गुप्ता एवं विकास कुमार वर्मा ने साहित्यकारों को स्मृति चिन्ह,सम्मान पत्र, शॉल भेंटकर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुमनलता शर्मा,ज्योति गुप्ता, रेखा शर्मा, सुमन वर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, वैभव गुप्ता, पंकज सांख्यधर, अंकुश त्यागी, निशिकांत तिवारी, चंद्रभान आर्य, शोभा गर्ग, त्यागी अशोक कृष्णम आदि ने महात्मा बुद्ध के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और भगवान बुद्ध जयंती का समारोह सार्थक सिद्ध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा एवं हिंदू जागृति महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नेहा मलय ने किया। संचालन व्यंग्यकार अतुल कुमार शर्मा ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. रामजी प्रजापति आइडियल पत्रकार संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Mon May 4 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 उत्तर प्रदेश प्रयागराज, 3 मई : आइडियल पत्रकार संगठन प्रदेश इकाई उत्तर प्रदेश का एक बार पुनः नवीनीकरण करते हुए प्रयागराज के तेज तर्रार एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रामजी प्रजापति को आइडियल पत्रकार संगठन […]

You May Like

Breaking News

advertisement