
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
उत्तर प्रदेश प्रयागराज, 3 मई : आइडियल पत्रकार संगठन प्रदेश इकाई उत्तर प्रदेश का एक बार पुनः नवीनीकरण करते हुए प्रयागराज के तेज तर्रार एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रामजी प्रजापति को आइडियल पत्रकार संगठन उत्तर प्रदेश का एक बार पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गयाहै। डॉ. राम जी प्रजापति की कार्यशैली, तथा संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस पूर्ण विश्वास के साथ कि आपके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश इकाई दिन प्रतिदिन मजबूती के साथ पत्रकारों के हित में कार्य करेगी। आइडियल पत्रकार संगठन संपूर्ण परिवार की तरफ से आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अजय कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष आइडियल पत्रकार संगठन कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत।


