किसान सत्याग्रह संयोजक डॉ हरीश गंगवार ने बताया कि किसान सत्याग्रह आन्दोलन समिति द्वारा आयुक्त, बरेली मंडल को सौंपा ज्ञापन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : किसान सत्याग्रह संयोजक डॉ हरीश गंगवार ने बताया कि किसान सत्याग्रह आंदोलन समिति द्वारा आयुक्त, बरेली मंडल को सौंपा ज्ञापन – जांच समिति में किसान प्रतिनिधि को शामिल करने की मांग ।
उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम, ग्राम बगरैन (थाना वजीरगंज, जिला बदायूं) में हुए लगभग 10 हजार क्विंटल गेहूं-धान बीज (कीमत करीब 4 करोड़ रुपये) के कथित लूट/गायब होने के मामले की निष्पक्ष जांच हेतु गठित समिति में प्रभावित किसानों का एक प्रतिनिधि शामिल करने का अनुरोध।
बरेली में गांधी पार्क, चौकी चौराहा पर 17 जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह एवं धरना प्रदर्शन कर रहे किसान आज भी अडिग हैं। आज आयुक्त, बरेली मंडल को एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें अनुरोध किया गया है कि बदायूं जिले के इस गंभीर मामले की जांच के लिए गठित समिति (जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं, उपजिला अधिकारी बिसौली, उपनिदेशक कृषि बदायूं, जिला कृषि अधिकारी बदायूं शामिल हैं) में एक किसान प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाए।
पूर्व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉक्टर मेहंदी हसन ने कहा किसान नेताओं का कहना है कि जांच मे किसाननों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होने से प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय बनेगी। इससे सभी पक्षों के तथ्य और दृष्टिकोण का समुचित समावेश होगा, जांच पर किसानों का विश्वास बना रहेगा तथा प्रभावित किसानों को न्याय मिल सकेगा।
ज्ञापन में उल्लेख है कि 4 फरवरी 2026 को उपायुक्त महोदय ने किसानों को अवगत कराया था कि जिलाधिकारी बदायूं के पत्रांक 843 दिनांक 27-01-2026 के आधार पर जांच समिति गठित की गई है। किसान समिति ने इस कदम के लिए धन्यवाद दिया है, लेकिन 20 जनवरी 2026 के ज्ञापन में उठाई गई मांग को दोहराते हुए किसान प्रतिनिधि की भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया है।
गोंडा से आए किसान तरुण पटेल ने बताया यह मामला चार हजार से अधिक किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) से जुड़ा है, जिनकी मेहनत की उपज गोदाम से अचानक गायब हो गई। थाने में तहरीर के बावजूद कोई FIR दर्ज नहीं हुई, जिसके विरोध में यह अहिंसक सत्याग्रह चल रहा है। राष्ट्रपति भवन तक याचिका पहुंचने पर मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई का अभाव है।
अनुरोध: प्रशासन से अपील है कि किसानों के हित में इस मांग को शीघ्र स्वीकार किया जाए, ताकि जांच प्रक्रिया सभी के लिए संतोषजनक हो और अन्नदाताओं का विश्वास बहाल हो।
सत्याग्रह जारी रहेगा – जब तक न्याय नहीं मिलेगा, धरना नहीं उठेगा।
संपर्क के लिए:
डॉ. हरीश कुमार गंगवार
सत्याग्रही एवं सदस्य, किसान सत्याग्रह आंदोलन समिति
मोबाइल: 9412603772
ईमेल: kishansatyagrahably@gmail.com | drharishgangwar@gmail.com
एटा से आए किसान शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आयुक्त महोदय को भेजे पत्र पर निम्न आंदोलनकारियों ने हस्ताक्षर किए।डॉ. हरीश कुमार गंगवार,
बिपिन पटेल,जगदीश सरन,
प्रोफेसर यशपाल सिंह,उल्फत सिंह कठेरिया ,अरविंद पटेल,
तरुण पटेल ,मेहन्दी हसन ,चारु मल्होत्रा ,मो०हसनैन रजा ,
हरवीर बाबी ,सलमान क़ुरैशी
तीर्थ मधुकर शिव प्रताप सिंह यादव जय जवान, जय किसान!

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खंडेलवाल कॉलेज में 19th वार्षिक एथलेटिक मीट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Sat Feb 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : खंडेलवाल कॉलेज में 19th वार्षिक एथलेटिक मीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता के शुभारंभ में आए कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ विनय खंडेलवाल व् महानिदेशक डॉ.अमरेश कुमार, प्रिंसिपल डॉक्टर आर.के सिंह व प्रशासनिक अधिकारी राकेश चतुर्वेदी ने मार्च पास्ट में सभी डिपार्टमेंट के […]

You May Like

advertisement