
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
नई दिल्ली 3 मई : आइडियल पत्रकार संगठन प्रदेश इकाई दिल्ली का विस्तार करते हुए समाजसेवी, लेखिका,एवं कलाकार फोजिया अफजल निवासी नई दिल्ली ईस्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय सलाहकार श्री संजय पांडेय जी की संस्तुति पर एवं आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक आचार्य अरुण भारद्वाज जी, एवं श्री वीरेंद्र सोनी जी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली श्री मनीष कुमार जी से विचार विमर्श करने के उपरांत किया गया है। यह नियुक्ति अवैतनिक है और तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आइडियल पत्रकार संगठन संपूर्ण परिवार की तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
अजय कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष आइडियल पत्रकार संगठन कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत।


