हर विद्यार्थी को मिले समान अवसर और सम्मानः प्रो. इंदू पांडेखंडूरी

आठ दिवसीय ऑनलाइन एनईपी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी द्वारा यूजीसी- एमएमटीटीसीकुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सहयोग से आठ दिवसीय ऑनलाइन एनईपी ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने यूजीसी- एमएमटीटीसी की निदेशक प्रो. प्रीति जैन और उपनिदेशक डॉ. नीरज बातिश का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, विद्यार्थी- केंद्रित शिक्षण, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रो. इंदू पांडेखंडूरी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की पृष्ठभूमि, क्षमता, भाषा, संस्कृति और सीखने की आवश्यकताएं अलग-अलग होती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी के साथ भेदभाव न हो तथा सभी को सम्मान, सहभागिता और अपनी प्रतिभा विकसित करने के समान अवसर मिलें, तभी शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सकेगा।’’
द्वितीय सत्र में प्रो. सनीम फातिमा ने कहा कि शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी की आवश्यकताओं और क्षमताओं को समझकर समान एवं सहयोगात्मक शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाकर शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहभागिता और सीखने की भावना को बढ़ावा दिया जा सकता है। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. ज्योति सौरौत ने कार्यक्रम को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाते हुए आमंत्रित संसाधन व्यक्तियों का परिचय प्रतिभागियों से करवाया।
कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से लगभग 50 प्रतिभागी ऑनलाइन जुड़े। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों के साथ संवाद कर अपने अनुभव साझा किए और कार्यक्रम को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू के विद्यार्थियों के लिए खुले रोजगार के द्वार

Wed Aug 19 , 2026
आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन के पोर्टल पर मिलेगा एसवीएसयू को लोग इन, स्किल्ड विद्यार्थियों को सीधे तौर भर्ती कर सकेंगी लगभग एक हजार इंडस्ट्री। पलवल, प्रमोद कौशिक 18 अगस्त : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक हजार इंडस्ट्री में रोजगार के लिए सीधे द्वार खुल गए हैं। आईएमटी […]

You May Like

Breaking News

advertisement