सुशासन तिहार के तहत कुकरेल में समाधान शिविर आयोजित,शिविर में कुल 314 आवेदन प्राप्त हुए, 250 से अधिक आवेदनों का मौके पर निराकरण

धमतरी, 05 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 01 मई से 10 जून 2026 तक आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान जारी है। इसी कड़ी में 4 मई को विकासखण्ड नगरी के ग्राम पंचायत कुकरेल में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर में ग्राम पंचायत कुकरेल, दरगहन, सलोनी, छुही, सियादेही, कांटाकुरीडीह, बनबगौद, माकरदोना, बाजार कुर्रीडीह, झुरातराई, कुम्हड़ा, डोकाल, केरेगांव, भोथापारा, चनागांव, सियारीनाला एवं खैरभरी के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में कुल 314 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 306 मांग एवं 08 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 266 आवेदनों (262 मांग एवं 04 शिकायत) का त्वरित निराकरण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष आवेदनों को शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा, जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष श्री महेश गोटा, उपाध्यक्ष श्री हृदय साहू, सभापति श्री शुभंम यदु, जनपद सदस्य श्रीमति चन्द्रकला साहू एवं श्रीमति ईश्वरी नेताम सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्राम पंचायत कुकरेल के सरपंच श्री ओंकार सिंह नेताम सहित अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंचगण भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी श्रीमति प्रीति दुर्गम, नोडल अधिकारी श्री शिव कुमार चन्द्राकर, जल संसाधन विभाग, आदिवासी विकास विभाग, पंचायत एवं राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजनों से संवाद किया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। विशेष रूप से राजस्व, पंचायत, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ सरल एवं पारदर्शी तरीके से दिलाने पर जोर दिया गया।
प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण हो। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तहत जिले में आगे भी विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिवीजनल वार्डन अन्जय अग्रवाल ने टीम के साथ किया नये नेतृत्व के चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ का सम्मान

Wed May 6 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : सिविल डिफेंस वार्डन सेवा नये नेतृत्व के चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ का अलखनाथ डिवीजन द्वारा ढोल नगाड़े की थाप, फूलों की पंखुड़ियों की बरसात, फूल मालाओं से लाद कर, पटके पहनाकर व केक काट कर गर्मजोशी के साथ सम्मान किया गया। डिविजनल वार्डन […]

You May Like

advertisement