नाथ नगरी के राजा सेवा समिति का वार्षिक समारोह 29 अगस्त से 4 सितंबर तक होगा

नाथ नगरी के राजा सेवा समिति का वार्षिक समारोह 29 अगस्त से 4 सितंबर तक होगा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नाथ नगरी के राजा सेवा समिति रजि. के पदाधिकारियों की एक बैठक इंद्रदेव त्रिवेदी के आवास बिहारीपुर खत्रियान पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विकास मेहरोत्रा ने की।कार्यक्रम का प्रारंभ संतोष कपूर के द्वारा देशभक्ति गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर सचिव मुनीश पांडे ने बताया कि इस गणेश उत्सव के कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक आयोजन गत वर्षों की तरह होंगे। समिति के अध्यक्ष विकास मेहरोत्रा ने जानकारी दी कि इस वर्ष कुटुंब गणना भी पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी ताकि एक नया कार्यक्रम वैवाहिक परिचय सम्मेलन भी इस वर्ष कराया जा सके। इसके लिए एक उपसमिति भी बनाई गई है जिसके अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी होंगे। वैवाहिक परिचय सम्मेलन के लिए लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। रिश्ते तय हो जाने पर उनके विवाह रामनवमी के शुभ मुहूर्त में किये जायेंगे।बैठक में विकास मेहरोत्रा, मुनीश पांडे, इंद्रदेव त्रिवेदी, सुनील रस्तोगी, लवलीन कपूर, विवेक शर्मा, संतोष कपूर, जितेंद्र मिश्रा और विनोद गुप्ता प्रमुखता से उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय पितृ दिवस पर वृद्धाश्रम में प्रवासी पिताओं को अंगवस्त्र से किया गया सम्मान

Mon Jun 16 , 2025
अंतरराष्ट्रीय पितृ दिवस पर वृद्धाश्रम में प्रवासी पिताओं को अंगवस्त्र से किया गया सम्मान दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को अंतरराष्ट्रीय पितृ दिवस पर प्रवासी पिताओं के सम्मान का कार्यक्रम हार्टमैन पुल के नीचे स्थित काशी वृद्धाश्रम में हुआ जहां प्रवासी पिताओं […]

You May Like

advertisement