गंगा – जमुनी तहज़ीब का प्रतीक ऐतिहासिक 79वाँ होली मिलन समारोह 14 मार्च को,हिन्दू सोशल सर्विस ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मेला स्थल का लिया जायज़ा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : ‘द हिन्दू सोशल सर्विस ट्रस्ट” की आज हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 79वाँ होली मिलन समारोह 14 मार्च को आयोजित होगा।
सामाजिक एकता के प्रतीक होली मिलन समारोह के आयोजन की इस श्रृंखला की शुरुआत चौधरी तालाब से सन् 1947 में हुई थी और संयुक्त प्रांत (वर्तमान उत्तर प्रदेश) के तत्कालीन प्रधानमंत्री माननीय पंडित गोविंद वल्लभ पंत इस आयोजन का उदघाटन किया था।
यह प्राचीनतम एवं ऐतिहासिक होली मिलन मेला शुक्रवार 14 मार्च को सायं 4 बजे से जी आर एम स्कूल नैनीताल रोड ब्रांच के मैदान में आयोजित होगा। सर्वधर्म और सर्वसमाज को लेकर आयोजित होने वाले इस होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर भी बैठक में विशद चर्चा हुई। तथा मेला स्थल का निरीक्षण किया गया।
आज की बैठक में “द हिन्दू सोशल सर्विस ट्रस्ट” के अध्यक्ष प्रेमशंकर अग्रवाल, सचिव शिवशंकर, मेला संयोजक राजेश जौली एवं सतीश रोहतगी, रोहित मेहरा, पंकज अग्रवाल व अन्य उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथाद्वितीय दिवस बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर

Sun Mar 2 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : प्राचीनतम बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर के श्री रामालय में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस परम पूज्य कथा व्यास पंडित देवेंद्र उपाध्याय जी ने कहा कि वेदव्यास जी की अति अद्भुत तथा दुर्लभ अंतिम कृति श्रीमद्भागवत महापुराण है ।महर्षि वेदव्यास को भागवत की रचना […]

You May Like

advertisement